चलती बाइक में लगी आग, पल्सर NS200 जलकर राख, बाल-बाल बचे सवार

चलती बाइक में लगी आग, पल्सर NS200 जलकर राख, बाल-बाल बचे सवार

खूंटी शहर में चलती बाइक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई, लेकिन सवार समय रहते सुरक्षित उतर गए।

खूंटी: शहर के बीचों-बीच मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब थाना गेट के सामने एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। घटना में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई, हालांकि बाइक सवार और उनके साथ बैठी महिला सुरक्षित बच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्रा थाना क्षेत्र के जोबे गांव निवासी अरुण कच्छप अपनी भाभी पूनम बारला के साथ भंडरा की ओर से खूंटी होते हुए अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वे खूंटी थाना गेट के पास पहुंचे, उनकी बाइक में अचानक आग लग गई। शुरुआत में उन्हें इसका अंदाजा नहीं हुआ और वे बाइक चलाते रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चलती बाइक से आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाकर बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। लोगों की चेतावनी के बाद जैसे ही अरुण कच्छप ने बाइक रोकी, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही पलों में पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि सभी कोशिशें नाकाम साबित हुईं। इस बीच बाइक सवार थाना परिसर में भी मदद की गुहार लगाने पहुंचे, ताकि किसी तरह अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया जा सके, लेकिन तत्काल कोई सहायता उपलब्ध नहीं हो सकी।

Read More.. Khunti News: विधायक सुदीप गुड़िया ने किया लापा बांधटोली में विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन

देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक वर्ष 2018-19 मॉडल की बजाज कंपनी की पल्सर एनएस 200 थी, जो एक हाईस्पीड बाइक मानी जाती है।

घटना के दौरान सबसे राहत की बात यह रही कि बाइक सवार और उनकी भाभी समय रहते सुरक्षित उतर गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, इस घटना ने शहर के बीचों-बीच सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन संसाधनों की उपलब्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ होगा।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Giridih news: घर से बुलाकर कार चालक की हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात, पुलिस जांच में जुटी Giridih news: घर से बुलाकर कार चालक की हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात, पुलिस जांच में जुटी
रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान, बर्मामाइंस में दो गोदाम और एक मकान ध्वस्त
झारखंड में पेसा नियमावली लागू करने के लिए राज्य से प्रखंड स्तर तक बनेगी समन्वय समिति
रिम्स की एक करोड़ से अधिक निविदाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच, तीन माह में बनेगा कैशलेस और पेपरलेस संस्थान
शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर में 330 नई सड़क परियोजनाओं का किया शुभारंभ, 5 लाख परिवारों को पक्के मकान का भरोसा
प्रधानमंत्री मोदी ने काशी को दी 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं की सौगात, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: अंतिम चरण में कल 142 सीटों पर मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वाराणसी–पुणे और अयोध्या–मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगी सस्ती और सीधी सुविधा
चलती बाइक में लगी आग, पल्सर NS200 जलकर राख, बाल-बाल बचे सवार
झारखंड में बदला मौसम, बूंदाबांदी से गर्मी से राहत, 30 अप्रैल तक आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
हजारीबाग वन भूमि घोटाला: झारखंड हाई कोर्ट से निलंबित आईएएस विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज
उच्च न्यायालय ने 20 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश किए रद्द, कहा-स्थानांतरण के बहाने दंड नहीं दे सकता विभाग