Jharkhand Local News
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Bokaro News: विश्व पर्यावरण दिवस पर बीजीएच में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Published On
By Anjali Sinha
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में बोकारो स्टील प्लांट और झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने बीजीएच में बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान चिकित्साकर्मियों को कचरे के सुरक्षित पृथक्करण की जानकारी देने के साथ ही क्विज और पोस्टर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Published On
By Anjali Sinha
धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत पलैयडीह गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त के जनता दरबार में स्कूल की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि नए नक्शे में स्कूल की जमीन कम कर दी गई है और शेष भूमि की अवैध बंदोबस्ती कर दी गई है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व अधिकारियों को तुरंत जांच कर उचित कार्रवाई करने और स्कूल की जमीन को विवाद मुक्त करने का निर्देश दिया है। Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के निर्देश
Published On
By Anjali Sinha
हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। बैठक में मुख्य रूप से भू-अर्जन, एनटीपीसी मुआवजा, पेंशन, आवास और भूमि अतिक्रमण से संबंधित मामले सामने आए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जांच कर समय-सीमा के भीतर पीड़ितों को राहत प्रदान करें। Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Published On
By Anjali Sinha
पाकुड़: लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में शिशु मंदिर विद्यालय के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़... Hazaribagh News: गांधी मैदान को पटना की तर्ज पर विकसित करने की उठी मांग, स्वच्छता समिति ने सौंपी पांच सूत्री मांगें
Published On
By Anjali Sinha
हजारीबाग के मटवारी मैदान में स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें गांधी मैदान के जीर्णोद्धार और सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा की गई। समिति ने महापौर को मांग पत्र सौंपकर मैदान से खतरनाक लोहे के कचरे हटाने, जलजमाव की समस्या दूर करने और इसे पटना के गांधी मैदान की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की मांग की है। Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Published On
By Anjali Sinha
नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक ओझा और उपाध्यक्ष मनोज सिंह की उपस्थिति में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई, जहाँ उनके शौर्य को नमन किया गया। इस अवसर पर शहर में चल रहे ऐतिहासिक दिवा-रात्रि स्वच्छता अभियान के लिए परिषद के पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। बदइंतज़ामी से जूझ रही मानगो पेयजल परियोजना: सरयू राय की चेतावनी, 125 करोड़ की योजना ठप होने का खतरा
Published On
By Samridh Media Desk
पूर्वी सिंहभूम के मानगो क्षेत्र की पेयजल परियोजना बदइंतज़ामी के कारण संकट में है। विधायक सरयू राय ने चेतावनी दी है कि समय रहते मरम्मत और देखभाल नहीं की गई तो 125 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह योजना पूरी तरह ठप हो सकती है। Khunti News: सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
Published On
By Samridh Media Desk
खूंटी जिले के मुरहू और शांति पुरी आश्रम में संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में प्रभातफेरी, सत्संग, गुरु वंदना और भंडारे का आयोजन किया गया। चलती बाइक में लगी आग, पल्सर NS200 जलकर राख, बाल-बाल बचे सवार
Published On
By Samridh Media Desk
खूंटी शहर में चलती बाइक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई, लेकिन सवार समय रहते सुरक्षित उतर गए। Hazaribagh News: महासमिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने एसडीपीओ को किया सम्मानित
Published On
By Anjali Sinha
बड़कागांव प्रखंड में रामनवमी महापर्व के शांतिपूर्ण और भव्य संपन्न होने पर रामनवमी महासमिति ने पुलिस प्रशासन को सम्मानित किया। महासमिति के अध्यक्ष विवेक सोनी के नेतृत्व में एसडीपीओ पवन कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर ललित कुमार और थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को ट्रॉफी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन के सहयोग से पर्व का आयोजन सफल रहा। Dumka News: शहीदों के सम्मान पर सियासत! मार्केट नाम बदलने का विरोध तेज
Published On
By Mohit Sinha
दुमका में फूलो-झानो वेंडर मार्केट का नाम बदलने की खबरों के बीच इसे यथावत रखने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष को आवेदन सौंपा गया है। आवेदनकर्ताओं ने कहा कि यह मार्केट संताल हुल की वीरांगनाओं फूलो मुर्मू और झानो मुर्मू के सम्मान में बना है, इसलिए इसका नाम बदलना उचित नहीं है। बरही में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर से की कार्रवाई
Published On
By Anshika Ambasta
बरही प्रशासन ने सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर से कार्रवाई की। ठेला और गुमटी हटाकर जाम की समस्या को कम करने का प्रयास। 