लोहरदगा
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... लोहरदगा: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित
Published On
By Susmita Rani
लोहरदगा मुख्य शाखा में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। शाखा प्रबंधक रवि कुमार ने संतोष कुमार, मुज्तबा अशरफ सहित अन्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत से बैंक की सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। लोहरदगा की खेल क्रांति को मिलेगा नया आयाम! सेन्हा और भण्डरा में स्टेडियम निर्माण की मांग, कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सौंपा गया प्रस्ता
Published On
By Susmita Rani
लोहरदगा जिले के सेन्हा और भण्डरा प्रखंड में आधुनिक स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की और राजमनी उरांव ने कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार 'सोनू' को विस्तृत प्रस्ताव सौंपा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन खेल सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। राहुल गांधी, खड़गे, ओम बिरला समेत कई राष्ट्रीय नेताओं ने अभिनव सिद्धार्थ को दिया आशीर्वाद
Published On
By Susmita Rani
लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव सिद्धार्थ के विवाहोपरांत रिसेप्शन का आयोजन नई दिल्ली के होटल अशोका में भव्य रूप से किया गया। समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सहित कई राष्ट्रीय नेता, सांसद, विधायक, मंत्री और विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। लोहरदगा में जंगली हाथी का तांडव, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला
Published On
By Susmita Rani
झारखंड के लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह जंगली हाथी के हमले में 35 वर्षीय प्रतिमा उरांव की दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपने पति और बच्चों के साथ खेत में काम कर रही थीं, तभी अचानक हाथी ने हमला कर दिया। खूनी वारदात से कांपा लोहरदगा: पिता और पत्नी की हत्या के बाद बेटी पर भी जानलेवा हमला
Published On
By Mohit Sinha
लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र स्थित सेंगरा टोली गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोपित संदीप उरांव ने कुदाल से हमला कर अपने पिता सुरेंद्र उरांव और पत्नी सुजीता उरांव की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसने अपनी तीन वर्षीय बेटी रियांशी पर भी जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। Lohardaga News: एमडीडीएसएन स्कूल का समर कैंप बना आकर्षण का केंद्र, बच्चों ने सीखी नई स्किल्स
Published On
By Mohit Sinha
लोहरदगा स्थित माँ दमयंती देवी सेंचुरी फॉर एजुकेशनल नर्चर (एमडीडीएसएन त्रिवेणी) स्कूल में एक सप्ताह तक चले समर कैंप का समापन हुआ। इस कैंप में स्कूल के साथ-साथ जिले के अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। Lohardaga news: जनगणना का कार्य 01 मई से शुरू, दो चरणों में होगी गणना; 15 मई तक सेल्फ इन्यूमरेशन का मौका
Published On
By Samridh Media Desk
देश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया 01 मई 2026 से शुरू होगी। पहले चरण में 15 मई तक सेल्फ इन्यूमरेशन और 16 मई से 14 जून तक हाउस लिस्टिंग का कार्य किया जाएगा, जबकि जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में होगी। RBI का “ज्ञान अभियान”: छात्रों को सिखाई जा रही पैसों की असली समझ
Published On
By Mohit Sinha
भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची द्वारा “ज्ञान अभियान” के तहत लोहरदगा के स्कूलों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, निवेश और वित्तीय सुरक्षा की जानकारी दी गई। Lohardaga News: हिंदुस्तान ओलिंपियाड में शीला अग्रवाल विद्यालय का जलवा, समृद्धि बनी टॉपर
Published On
By Anshika Ambasta
लोहरदगा के शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने हिंदुस्तान ओलिंपियाड 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 9 की छात्रा समृद्धि सिन्हा ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आदित्य लकड़ा और पीहू कुमारी ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। Lohardaga News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Published On
By Anjali Sinha
लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगना पुल के पास ट्रैक्टर पलटने से एक 18 वर्षीय युवक अनुराग उरांव की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक प्रीतम उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीरज झा ने जेसीबी की मदद से दबे हुए युवकों को निकलवाया और अस्पताल भेजा। घायल प्रीतम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। Lohardaga News: गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने मैना बगीचा में छापेमारी कर जब्त किया ब्राउन शुगर
Published On
By Anjali Sinha
लोहरदगा पुलिस ने मैना बगीचा स्थित शनि मंदिर के समीप छापेमारी कर ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। 28 मार्च 2026 को हुई इस कार्रवाई में 22 वर्षीय आर्यन भगत को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 4 ग्राम ब्राउन शुगर और एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन बरामद की है। थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी के बाद आरोपी पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। Lohardaga News: भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो सगे गांव के युवकों की मौत
Published On
By Anjali Sinha
लोहरदगा जिले के भंडरा-कचमची मुख्य पथ पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। रांची जिले के बेड़ो (मुड़कट्टी) निवासी शोषण उरांव (18) और चंपा उरांव (22) भंडरा में सरहुल मनाकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। भंडरा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। 
