Lohardaga News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बने बच्चे, दिखाया हुनर

राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप में सजे बच्चों ने मोहा सभी का मन

Lohardaga News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बने बच्चे, दिखाया हुनर
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप में सजे बच्चे

लोहरदगा/घाघरा में भास्कर एजुकेशनल एकेडमी की घाघरा स्थित देवी मंडप रोड और सिसई के थाना रोड शाखा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मटकी फोड़, मटका सजावट, थाली सजावट और हस्तनिर्मित बांसुरी बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने आकर्षक मटकियां व थालियां सजाने के साथ बांसुरी वादन में अपनी प्रतिभा दिखाई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

लोहरदगा/घाघरा: भास्कर एजुकेशनल एकेडमी की घाघरा स्थित देवी मंडप रोड और सिसई के थाना रोड शाखा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। भजन और कृष्ण के जयकारों से विद्यालय परिसर भक्तिमय बना रहा।

जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों की टोलियों ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। इसके अलावा मटका सजावट, थाली सजावट और हस्तनिर्मित बांसुरी बनाने की प्रतियोगिता भी हुई। विद्यार्थियों ने रंग, गोटा-किनारी और मोतियों से आकर्षक मटकियां व थालियां सजाईं। बच्चों ने बांसुरी वादन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्राचार्य डॉ. नितेश रंजन भास्कर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर शशी भूषण गोस्वामी, संगम भारती, अनिता नंदा, मुकेश शर्मा, मेघा कुमारी, रुचिका कुमारी, किरण कुमारी, सारिका साहू, सुभद्रा देवी, सुचिता मींस, संध्या कछप, प्रियंका सिंह, जुही कुमारी, ज्योति देवी, लीना कुमारी, सोनी कुमारी, यादव कुमारी, आकाशी ताम्रकर, शीतल कुमारी, आभा सिंह, प्रमोद उरांव, चंदन महतो, सरोज कुमारी, पूजा कुमारी, पारसनाथ, पिंकी देवी और ऋतु कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व कर्मचारी मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल, दिया महोत्सव का निमंत्रण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल, दिया महोत्सव का निमंत्रण
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में GRDA और स्मार्ट सिटी परियोजना की बैठक
झारखंड की बंद कोयला खदानों के वैज्ञानिक पुनर्वास हेतु गिरिडीह और करमा OCP चयनित
“मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची 2026” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का एनयूएसआरएल में समापन
राहुल गांधी की नागरिकता पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस हमलावर
Sahibganj News: मखलपुर-बाबूपुर सड़क पर बाढ़ का पानी, नाव बनी एकमात्र सहारा
Sahibganj News: सेना की वर्दी का सपना लिए युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में 2 नामों का जिक्र
Lohardaga News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बने बच्चे, दिखाया हुनर
ESL Steel ने प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत 307 लोगों तक पहुंचाई HIV जांच एवं परामर्श सेवाएं
टाटा पावर ने मजबूत किया एनसीआर का बिजली ढांचा, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू
Ranchi News: कैंब्रिज बीएड कॉलेज में फेयरवेल पार्टी, प्रशिक्षितों को दी गई विदाई
Koderma News: जन्माष्टमी पर झूलन सज्जा प्रतियोगिता, भाभा सदन ने मारी बाजी