Jamshedpur News : ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

Jamshedpur News : ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बागबेड़ा के गोल्डन ज्वैलर्स में शटर का ताला तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात।

पूर्वी सिंहभूम के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाकर करीब पांच से छह लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। लाल बिल्डिंग चौक के समीप स्थित गोल्डन ज्वैलर्स में बुधवार देर रात चोर शटर का ताला तोड़कर दाखिल हुए और आभूषण समेटकर फरार हो गए।

पूर्वी सिंहभूम: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग चौक के समीप स्थित गोल्डन ज्वैलर्स में बुधवार देर रात चोरों ने धावा बोलकर करीब पांच से छह लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए।

चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और आभूषण समेटकर मौके से फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना का खुलासा गुरुवार सुबह हुआ, जब दुकान के मालिक एस के दत्ता प्रतिष्ठान खोलने पहुंचे। शटर का ताला टूटा देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। अंदर जाकर जांच करने पर सोने और चांदी के कई आभूषण गायब मिले। इसके बाद उन्होंने तत्काल बागबेड़ा थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब पांच से छह लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में रात करीब तीन बजे चोर दुकान में घुसकर चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Sahibganj News: राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, विचारों और आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प Sahibganj News: राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, विचारों और आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
Ranchi News: बीआईटी मेसरा ने डीजीसीए-अनुमोदित ड्रोन पायलट प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के साथ झारखंड में दर्ज की अनूठी उपलब्धि
Palamu News: झामुमो नेता चंदन प्रकाश सिन्हा के भाई वरुण प्रकाश सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
महिला उद्यमियों को मिला बाजार और डिजिटल मंच, तीन दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर का समापन
Ranchi News: झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव में 92 उम्मीदवार, 2,889 मतदाता करेंगे मतदान
Hazaribagh News: रेलवे साइडिंग आपराधिक मामले में बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपी गिरफ्तार
JSSC-CGL चयनित अभ्यर्थियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरना
Jamshedpur News: जिला शिक्षा प्रदर्शन समीक्षा रिपोर्ट में पूर्वी सिंहभूम सबसे आगे
बीसीआई चेयरमैन मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग तेज, दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन
Jamshedpur news: तेज बहाव में बहे टीपू खान का शव दो दिन बाद बरामद, मरीन ड्राइव छठ घाट के पास मिला शव
पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में ली अंतिम सांस
Jamshedpur News : ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात