महिला उद्यमियों को मिला बाजार और डिजिटल मंच, तीन दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर का समापन

महिला उद्यमियों ने अलग-अलग उत्पादों और सेवाओं की लगाई प्रदर्शनी

महिला उद्यमियों को मिला बाजार और डिजिटल मंच, तीन दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर का समापन

जमशेदपुर के बिष्टुपुर चेंबर भवन में आयोजित तीन दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर 2026 ने महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद और सेवाएं ग्राहकों तक पहुंचाने का मंच दिया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। लकी ड्रॉ में चयनित छह प्रतिभागियों को एक वर्ष तक निशुल्क वेबसाइट सुविधा देने की घोषणा की गई।

पूर्वी सिंहभूम: चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए बिष्टुपुर स्थित चेंबर भवन में आयोजित तीन दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर 2026 का गुरुवार को समापन हो गया। मेले में शहर की महिला उद्यमियों ने अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े उत्पादों और सेवाओं की प्रदर्शनी लगाई। आयोजन के दौरान खरीदारों और शहरवासियों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।

समापन अवसर पर मेले में शामिल सभी महिला उद्यमियों को चेंबर की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रतिभागियों के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। इसमें शिवांगी अग्रवाल का चयन हुआ, जिन्हें कमल फार्मा की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया। लकी ड्रॉ के जरिए पांच अन्य प्रतिभागियों का भी चयन किया गया। इन प्रतिभागियों को श्याम डिजिटल के सौजन्य से एक वर्ष तक निशुल्क वेबसाइट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। चेंबर के अनुसार डिजिटल सुविधा मिलने से महिला उद्यमियों को अपने कारोबार को ऑनलाइन पहचान देने और अधिक ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।

Jharkhand Govt Ad
सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि महिला उद्यमियों को अपने हुनर और उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना मेले का प्रमुख उद्देश्य था। उन्होंने कहा कि तीन दिनों के आयोजन में प्रतिभागियों और ग्राहकों की सक्रिय भागीदारी से यह प्रयास सफल रहा।

उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने कहा कि बदलते कारोबारी दौर में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। ट्रेड फेयर के माध्यम से महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों की पहचान बनाने, प्रचार-प्रसार करने और सीधे ग्राहकों से जुड़ने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चैंबर की ओर से ऐसे आयोजनों को और बड़े स्तर पर आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Crime News: जमशेदपुर में बुजुर्ग महिला से चेन छिनतई, मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने बनाया निशाना

महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि स्थानीय उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराने और उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए चैंबर लगातार प्रयासरत है। आयोजन की समन्वयक सुमन नागेलिया ने भी मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों, चेंबर पदाधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: Jamshedpur News: बंदगांव थाना प्रभारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, अभिषेक अग्रवाल, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, सुरेश शर्मा, विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया और समन्वयक सुमन नागेलिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Giridih News: डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की पुण्यतिथि पर वैज्ञानिक चेतना और तर्कशीलता का संदेश Giridih News: डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की पुण्यतिथि पर वैज्ञानिक चेतना और तर्कशीलता का संदेश
Jamshedpur news: डुमरिया में जर्जर अस्पताल भवन का दुखनी सोरेन ने किया निरीक्षण, नए भवन को जल्द शुरू करने की मांग
Lohardaga News: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर डालसा की बैठक, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर
Giridih News: सकसेरिया में जमीन घेराबंदी को लेकर आदिवासियों का विरोध, उखाड़े पिलर
Koderma News: गुड्डूटांड में 63 केवी नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बिजली समस्या से ग्रामीणों को मिलेगी राहत
Jamshedpur News: अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ आजसू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
Palamu News: बाढ़ में बह गईं किताबें, उपायुक्त ने फिर थामा कृतिका की पढ़ाई का हाथ
Jamshedpur News: बंदगांव थाना प्रभारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
तीनपहाड़ में हिट एंड रन: मनसा पूजा से लौट रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
JPSC सिविल सेवा और फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक
आंगनबाड़ी केंद्र के पास निकला जहरीला सांप, बाल-बाल बचे मासूम, बाउंड्री वॉल न होने से मंडरा रहा बड़ा खतरा
जैविक उद्यान के टिकट संग्रह और कैंटीन आवंटन पर उठे सवाल, लोहरदगा चैंबर ने मांगी जांच