Palamu News: बाढ़ में बह गईं किताबें, उपायुक्त ने फिर थामा कृतिका की पढ़ाई का हाथ
भारी बारिश और कोयल नदी का जलस्तर बढ़ने से घर में घुस गया था पानी
भारी बारिश और कोयल नदी के बढ़े जलस्तर ने कक्षा 5 की छात्रा कृतिका कुमारी की किताबें और पढ़ाई की सामग्री छीन ली, लेकिन उसका पढ़ने का सपना नहीं छीन सका। जन समाधान कार्यक्रम में मदद की गुहार लेकर पहुंची कृतिका की बात उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गंभीरता से ली। निर्देश के बाद आज उन्होंने अपने कार्यालय में बच्ची को स्वयं नई किताबें उपलब्ध कराईं।
पलामू: जन समाधान कार्यक्रम में अपनी समस्या लेकर पहुंची कक्षा 5 की छात्रा कृतिका कुमारी की पढ़ाई अब नहीं रुकेगी। हाल में भारी बारिश और कोयल नदी का जलस्तर बढ़ने से कृतिका के घर में पानी घुस गया था, जिससे उसकी कॉपी-किताबें एवं पढ़ाई की अन्य सामग्री बह गई थी। कृतिका ने उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से पढ़ाई के लिए किताबें उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।
बच्ची की बात को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने तत्काल जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। आज उपायुक्त ने अपने कार्यालय कक्ष में कृतिका को स्वयं किताबें उपलब्ध कराईं। कृतिका का सपना जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला लेकर आगे पढ़ाई करने का है। किताबें मिलने के बाद उसके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts


Latest News








