Giridih News: डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की पुण्यतिथि पर वैज्ञानिक चेतना और तर्कशीलता का संदेश

वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानवतावाद और सुधार की भावना को बढ़ावा देने पर जोर

Giridih News: डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की पुण्यतिथि पर वैज्ञानिक चेतना और तर्कशीलता का संदेश

जमुआ में डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की पुण्यतिथि पर शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित कर वैज्ञानिक चेतना और तर्कशीलता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। भारत ज्ञान विज्ञान समिति की गिरिडीह जिला इकाई एवं अभिव्यक्ति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता, मानवतावाद और शिक्षा में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।

गिरिडीह:  प्रख्यात तर्कवादी एवं अंधविश्वास विरोधी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की पुण्यतिथि पर गुरुवार को जमुआ में शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत ज्ञान विज्ञान समिति, झारखंड की गिरिडीह जिला इकाई एवं अभिव्यक्ति फाउंडेशन, गिरिडीह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वैज्ञानिक चेतना और तर्कशीलता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जमुआ प्रखंड मुख्यालय के समक्ष 29 जुलाई  से जारी 14 सूत्री मांगों के अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर किया गया। इस दौरान अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता, मानवतावाद, स्कूली शिक्षा में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाज में वैज्ञानिक सोच और तर्कशीलता को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना जरूरी है।

Jharkhand Govt Ad
आने वाली पीढ़ी को भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रति प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 51ए(एच) का उल्लेख करते हुए कहा कि नागरिकों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानवतावाद और सुधार की भावना विकसित करना हमारा संवैधानिक दायित्व है।

कार्यक्रम में जमुआ उपप्रमुख रब्बानी, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के जिलाध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता, जिला सचिव बैजनाथ वर्मा, अभिव्यक्ति फाउंडेशन के मो. आलम अंसारी, रवि राणा, सामाजिक कलाकार डीएमडी अलगुंदिया, गौतम सागर राणा, सरताज परवेज, हेमलाल दास, नूनदेव रविदास, संतोष यादव, मो. लेयाकत, अब्दुल हमीद सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: स्वतंत्रता दिवस पर बगोदर-सरिया में झंडोत्तोलन का समय तय, सुबह 8:45 बजे से शुरू होंगे कार्यक्रम

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Chatra News: भद्रकाली मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद देवघर के लिए रवाना हुआ कांवरिया दल Chatra News: भद्रकाली मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद देवघर के लिए रवाना हुआ कांवरिया दल
Giridih News: डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की पुण्यतिथि पर वैज्ञानिक चेतना और तर्कशीलता का संदेश
Jamshedpur news: डुमरिया में जर्जर अस्पताल भवन का दुखनी सोरेन ने किया निरीक्षण, नए भवन को जल्द शुरू करने की मांग
Lohardaga News: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर डालसा की बैठक, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर
Giridih News: सकसेरिया में जमीन घेराबंदी को लेकर आदिवासियों का विरोध, उखाड़े पिलर
Koderma News: गुड्डूटांड में 63 केवी नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बिजली समस्या से ग्रामीणों को मिलेगी राहत
Jamshedpur News: अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ आजसू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
Palamu News: बाढ़ में बह गईं किताबें, उपायुक्त ने फिर थामा कृतिका की पढ़ाई का हाथ
Jamshedpur News: बंदगांव थाना प्रभारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
तीनपहाड़ में हिट एंड रन: मनसा पूजा से लौट रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
JPSC सिविल सेवा और फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक
आंगनबाड़ी केंद्र के पास निकला जहरीला सांप, बाल-बाल बचे मासूम, बाउंड्री वॉल न होने से मंडरा रहा बड़ा खतरा