तीनपहाड़ में हिट एंड रन: मनसा पूजा से लौट रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत

अज्ञात वाहन चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

तीनपहाड़ में हिट एंड रन: मनसा पूजा से लौट रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
तीनपहाड़ में हिट एंड रन हादसे के बाद पुलिस जांच

साहिबगंज के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए हिट एंड रन हादसे में 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मुंडली खरबन्नी निवासी सुभाष महतो मनसा पूजा में शामिल होने के बाद प्रसाद लेकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। हटिया के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

साहिबगंज: तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सड़क हादसे में 36 वर्षीय युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे शख्स को टक्कर मार दी और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मृतक की पहचान मुंडली खरबन्नी निवासी सुभाष महतो के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय विनोद महतो के बेटे थे।

परिजनों के अनुसार, सुभाष रात करीब 9 बजे अपने दोस्त के घर मनसा पूजा में शामिल होने गए थे। प्रसाद लेकर पैदल घर लौटते वक्त जैसे ही वह हटिया के पास पहुंचे, पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सुभाष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालक गाड़ी लेकर तुरंत मौके से भाग निकला।

Jharkhand Govt Ad
कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने खून से लथपथ सुभाष को देखा और शोर मचाया। सूचना पर परिजन और ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायल सुभाष को आनन-फानन में राजमहल अनुमंडल अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही ज्यादा खून बह जाने और गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए आस-पास के इलाकों में पूछ-ताछ की जा रही है। इस हादसे के बाद सुभाष के परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही कमाने वाले के चले जाने से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: PC&PNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित निगरानी के सख्त निर्देश

थाना प्रभारी गौरव कुमार भगत ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: JLKM ने राजमहल विधानसभा प्रभारी विक्रांत कुमार को किया निष्कासित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Chatra News: भद्रकाली मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद देवघर के लिए रवाना हुआ कांवरिया दल Chatra News: भद्रकाली मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद देवघर के लिए रवाना हुआ कांवरिया दल
Giridih News: डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की पुण्यतिथि पर वैज्ञानिक चेतना और तर्कशीलता का संदेश
Jamshedpur news: डुमरिया में जर्जर अस्पताल भवन का दुखनी सोरेन ने किया निरीक्षण, नए भवन को जल्द शुरू करने की मांग
Lohardaga News: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर डालसा की बैठक, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर
Giridih News: सकसेरिया में जमीन घेराबंदी को लेकर आदिवासियों का विरोध, उखाड़े पिलर
Koderma News: गुड्डूटांड में 63 केवी नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बिजली समस्या से ग्रामीणों को मिलेगी राहत
Jamshedpur News: अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ आजसू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
Palamu News: बाढ़ में बह गईं किताबें, उपायुक्त ने फिर थामा कृतिका की पढ़ाई का हाथ
Jamshedpur News: बंदगांव थाना प्रभारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
तीनपहाड़ में हिट एंड रन: मनसा पूजा से लौट रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
JPSC सिविल सेवा और फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक
आंगनबाड़ी केंद्र के पास निकला जहरीला सांप, बाल-बाल बचे मासूम, बाउंड्री वॉल न होने से मंडरा रहा बड़ा खतरा