Road Accident
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Crime News: देवघर खमरबाद में सड़क हादसे में महिला की मौत, मुआवजे की मांग पर जाम
Published On
By Susmita Rani
देवघर जिले के पथरोल थाना क्षेत्र के खमरबाद गांव में सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय मैना देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजा एवं दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मधुपुर-सारठ NH-114A पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। Sahibganj News: NH-80 की बदहाली पर फूटा गुस्सा, कीचड़ में लेटकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज के मदनशाही में राष्ट्रीय राजमार्ग-80 की बदहाल स्थिति के विरोध में ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया। ट्रैक्टर पलटने की घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और प्रदर्शनकारियों ने कीचड़ में लेटकर सड़क निर्माण की मांग की। प्रदर्शन के कारण कई घंटे तक यातायात बाधित रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 9 करोड़ रुपये की मरम्मत योजना स्वीकृत होने के बावजूद सड़क की स्थिति नहीं सुधरी। Giridih News: जलीय सूर्य मंदिर के सामने बना जानलेवा गड्ढा, रोज हो रहे हादसे
Published On
By Susmita Rani
गिरिडीह के मिर्जागंज-जगन्नाथडीह स्थित जलीय सूर्य मंदिर के मुख्य मार्ग पर बना गहरा गड्ढा लगातार हादसों का कारण बन रहा है। बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों को गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। सावन में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच स्थानीय लोगों और मंदिर समिति ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, स्कॉर्पियो का चक्का निकलते ही डिवाइडर से टकराई गाड़ी
Published On
By Susmita Rani
जिले के रांची–पटना मुख्य मार्ग पर चाराडीह के समीप मंगलवार देर रात एक स्कॉर्पियो का चक्का चलते-चलते निकल जाने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सड़क दुघर्टना में महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान मकतपुर निवासी पिंकी राणा के रूप में हुई है। मेघातरी घाटी में बस-ट्रक समेत चार वाहनों की टक्कर, घंटों जाम में फंसे यात्री
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची–पटना मुख्य मार्ग स्थित मेघातरी घाटी में सोमवार देर रात बस, ट्रक समेत चार वाहनों की टक्कर हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सिवान से टाटा जा रही शिव शक्ति बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद ट्रक दो अन्य ट्रकों से जा भिड़ा। जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, 39 यात्री घायल
Published On
By Mohit Sinha
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार को अमरनाथ यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीवान के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे 39 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, सीआरपीएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को कंगन अस्पताल पहुंचाया। बरहरवा–पाकुड़ रोड पर फिर हादसा बांस लदी जुगाड़ गाड़ी पलटी, चालक घायल
Published On
By Susmita Rani
बरहरवा–पाकुड़ मुख्य मार्ग पर दुलूमपुर के पास बांस लदी एक जुगाड़ गाड़ी (भुटभुटिया) अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर मदद पहुंचाई। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर अवैध और बिना सुरक्षा मानकों वाली जुगाड़ गाड़ियों का संचालन लगातार जारी है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से टाटा सुमो दब गई; 13 की मौत
Published On
By Mohit Sinha
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। कढ़ूनाला-राहौली मार्ग पर पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान टाटा सुमो पर गिर गई, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पाकुड़ की सड़कों पर बढ़ी आवारा पशुओं की समस्या, वार्ड पार्षद ने सौंपा ज्ञापन
Published On
By Susmita Rani
पाकुड़ शहर में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से यातायात बाधित होने और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इस समस्या को लेकर वार्ड पार्षद निभा देवी ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विशेष अभियान चलाने की मांग की है। हाइवा का चक्का निकला और किसान को कुचल गया, चालक वाहन छोड़कर फरार
Published On
By Mohit Sinha
पश्चिमी सिंहभूम के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित कुईडा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय किसान गुरुचरण चातोम्बा की मौत हो गई। शौच कर घर लौट रहे किसान को चलती हाइवा का निकला चक्का आकर टकरा गया। लातेहार में ट्रक-बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत
Published On
By Susmita Rani
लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में रांची–लातेहार मुख्य मार्ग एनएच-75 पर गुरुवार को ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा शिव टोली के समीप हुआ, जहां टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और ट्रक भी पलट गया। 




