कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, स्कॉर्पियो का चक्का निकलते ही डिवाइडर से टकराई गाड़ी
चाराडीह के पास देर रात हुआ सड़क हादसा
जिले के रांची–पटना मुख्य मार्ग पर चाराडीह के समीप मंगलवार देर रात एक स्कॉर्पियो का चक्का चलते-चलते निकल जाने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
कोडरमा: जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–पटना मुख्य मार्ग पर चाराडीह के समीप मंगलवार देर रात एक स्कॉर्पियो का चक्का चलते-चलते खुल जाने से बड़ा सड़क हादसा हो गया।
अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, फुलवरिया निवासी फुलिया बिरहोर का परिवार पुत्री के विवाह संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने चतरा गया था।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात सभी स्कॉर्पियो से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चाराडीह के समीप अचानक वाहन का चक्का निकल गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल कोडरमा पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घायल होने वालों में सविता बिरहोर (15, पिता- देवेंद्र बिरहोर), देवेंद्र बिरहोर (35, पिता- रामवृक्ष बिरहोर), मुनियता बिरहोरनी (20, पिता- रामवृक्ष बिरहोर), अनिता बिरहोरनी (40, पति- ब्रह्मदेव बिरहोर) तथा फुलिया बिरहोरनी (50) शामिल हैं। सभी की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

