Deoghar News: ICT इंस्ट्रक्टरों को मिला प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया गया जोर
त्रुटिरहित और पारदर्शी मतदाता सूची बनाने का संकल्प
देवघर के मधुपुर प्रखंड सभागार में BDO अजय कुमार दास के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत ICT इंस्ट्रक्टरों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
मधुपुर: प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर ऑनलाइन प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मधुपुर थाना क्षेत्र के सभी आईसीटी इंस्ट्रक्टरों ने भाग लिया।
ऑनलाइन प्रशिक्षण के दौरान एसआईआर से संबंधित कार्यों, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन, डेटा एंट्री, ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


