Pakur News: DC मेघा भारद्वाज ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण का लिया जायजा
BLO व BLA-2 के साथ SIR अभियान की समीक्षा
पाकुड़ उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर SIR अभियान की समीक्षा की और अधिकारियों को त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बीएलओ एवं बीएलए-2 के साथ बैठक कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन से संबंधित आवेदनों की प्रगति की जानकारी ली।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने घर-घर सत्यापन, अभिलेखों की शुद्धता और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता, सटीकता और समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि जिले की मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित एवं अद्यतन तैयार की जा सके।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


