वरिष्ठ रंगकर्मी नरेश प्रसाद का निधन, रांची रंगमंच को अपूरणीय क्षति

वरिष्ठ रंगकर्मी नरेश प्रसाद का निधन, रांची रंगमंच को अपूरणीय क्षति
वरिष्ठ रंगकर्मी नरेश प्रसाद (फाइल फोटो)

रांची रंगमंच के वरिष्ठ अभिनेता एवं रंगकर्मी नरेश प्रसाद का लंबी अस्वस्थता के बाद निधन हो गया। वे प्रतिष्ठित रंग संस्था 'हस्ताक्षर' से लंबे समय तक जुड़े रहे और रंगमंच, अभिनय, रंग समीक्षा तथा युवा कलाकारों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

रांची। रांची रंगमंच के वरिष्ठ अभिनेता एवं रंगकर्मी नरेश प्रसाद का लगभग एक माह की अस्वस्थता के बाद 3 जुलाई 2026 की प्रातः निधन हो गया। सायंकाल हरमू मुक्ति धाम में उनके सुपुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में परिजन, मित्र, सिंधी समाज के सदस्य तथा राँची रंगमंच के अनेक कलाकार उपस्थित रहे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

नरेश प्रसाद रांची की प्रतिष्ठित रंग संस्था हस्ताक्षर से लंबे समय तक जुड़े रहे। वे उषा मार्टिन में कार्यरत रहे थे। वे एक सशक्त अभिनेता होने के साथ-साथ गंभीर रंग समीक्षक, कुशल मार्गदर्शक और युवा कलाकारों के प्रेरणास्रोत भी थे। उनके अभिनय और रंगचिंतन ने राँची के रंगमंच को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

लगभग एक माह पूर्व कुर्सी से गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। उपचार के बावजूद वे स्वस्थ नहीं हो सके और अंततः उनका निधन हो गया।

उनके निधन पर रंगकर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राँची रंगमंच ने अपना एक सशक्त स्तंभ खो दिया है। कला और रंगमंच के प्रति उनका समर्पण तथा योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

यह भी पढ़ें: भाजपा ने राज्यपाल से की हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, आदित्य साहू के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान
सरला बिरला विश्वविद्यालय का रिकॉर्डतोड़ प्लेसमेंट, 415+ छात्रों को मिली नौकरी; ₹32.5 लाख तक का पैकेज
ईएसएल स्टील ने ‘मिलेट मिशन’ की शुरुआत की, जलवायु अनुकूल खेती और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा
झारखंड में भूमि अधिग्रहण नहीं होने से NH-522 सड़क परियोजना रद्द: जे.पी. पांडेय
झारखंड की दीदियों ने रचा इतिहास, आम्रपाली आम ने दुबई के बाजार में बनाई पहचान
हिमांशु हत्याकांड को लेकर सवालों के घेरे में जमशेदपुर पुलिस, पिता पहुंचे राज्यपाल के पास; नीरज सिंह कैसे बने अभियुक्त?
साहिबगंज नगर परिषद में घमासान, बोर्ड बैठक का बहिष्कार; पार्षदों ने EO पर लगाए गंभीर आरोप
JPSC बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
भाजपा ने राज्यपाल से की हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, आदित्य साहू के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
गिरिडीह के राजवीर डी. ने राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता कांस्य, झारखंड का बढ़ाया मान
पलामू CSP लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2022 की चर्चित वारदात में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
देवघर निर्वाचन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश