इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान

डायलिसिस मरीजों को सहयोग, महिला मरीजों के बीच पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण

इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान
रांची सदर अस्पताल में सेवा एवं जनजागरूकता अभियान के दौरान इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी की सदस्याएँ।

रांची सदर अस्पताल में इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी द्वारा सेवा एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान डायलिसिस मरीजों को सहयोग प्रदान किया गया तथा स्त्री रोग वार्ड की महिला मरीजों के बीच पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित की गई।

रांची। रांची सदर अस्पताल में डॉ. वंदिता के सौजन्य से इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी, रांची द्वारा सेवा एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत डायलिसिस मरीजों को सहयोग प्रदान किया गया तथा स्त्री रोग वार्ड में भर्ती महिला मरीजों के बीच पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर अस्पताल के कर्मचारियों, मरीजों एवं उनके परिजनों को बायो-मेडिकल वेस्ट (जैव-चिकित्सा अपशिष्ट) के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक निस्तारण, स्वच्छता बनाए रखने तथा संक्रमण से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, पर्यावरण संरक्षण अपनाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।

इस सेवा एवं जागरूकता अभियान में क्लब की अध्यक्ष डॉ. अंजना वर्मा, उपाध्यक्ष पूनम यादव, संपादक डॉ. शैल सिंह, सदस्याएँ श्वेता सिंह, कनक लता सहित कुल छह सदस्याओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

यह भी पढ़ें: पूजा स्थलों में चढ़ावा चोरी रोकने के लिए कड़े कानून बनाए जाएं: जे.पी. पांडेय

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी, रांची भविष्य में भी समाजहित में ऐसे सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

यह भी पढ़ें: बहुराष्ट्रीय कंपनी एक्सेंचर में सीआईटी के 27 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट, शॉर्टलिस्ट होने पर खिले चेहरे

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान
सरला बिरला विश्वविद्यालय का रिकॉर्डतोड़ प्लेसमेंट, 415+ छात्रों को मिली नौकरी; ₹32.5 लाख तक का पैकेज
ईएसएल स्टील ने ‘मिलेट मिशन’ की शुरुआत की, जलवायु अनुकूल खेती और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा
झारखंड में भूमि अधिग्रहण नहीं होने से NH-522 सड़क परियोजना रद्द: जे.पी. पांडेय
झारखंड की दीदियों ने रचा इतिहास, आम्रपाली आम ने दुबई के बाजार में बनाई पहचान
हिमांशु हत्याकांड को लेकर सवालों के घेरे में जमशेदपुर पुलिस, पिता पहुंचे राज्यपाल के पास; नीरज सिंह कैसे बने अभियुक्त?
साहिबगंज नगर परिषद में घमासान, बोर्ड बैठक का बहिष्कार; पार्षदों ने EO पर लगाए गंभीर आरोप
JPSC बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
भाजपा ने राज्यपाल से की हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, आदित्य साहू के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
गिरिडीह के राजवीर डी. ने राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता कांस्य, झारखंड का बढ़ाया मान
पलामू CSP लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2022 की चर्चित वारदात में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
देवघर निर्वाचन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश