भाजपा ने राज्यपाल से की हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, आदित्य साहू के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में हुई हत्या को बताया कानून-व्यवस्था की बड़ी विफलता

भाजपा ने राज्यपाल से की हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, आदित्य साहू के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपते भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल।

जमशेदपुर के बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को ज्ञापन सौंपा।

रांची। जमशेदपुर के बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में राजभवन स्थित लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

भाजपा ने ज्ञापन में कहा कि 27 जून 2026 को जमशेदपुर के आदित्यपुर क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी में पुलिस वैन से बाहर खींचकर करणी सेना से जुड़े हिमांशु सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई। पार्टी का आरोप है कि घटना के दौरान पुलिस मौजूद होने के बावजूद अपराधियों ने खुलेआम वारदात को अंजाम दिया, जिससे राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि इस घटना में घायल प्रत्युष सिंह अभी भी कोलकाता में इलाजरत हैं।

राज्य सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा ने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस जांच को वास्तविक तथ्यों से भटकाने का प्रयास कर रही है। ज्ञापन में कहा गया कि घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच नहीं की गई, जबकि उन पर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप हैं। पार्टी का दावा है कि यदि पुलिस समय पर कार्रवाई करती, तो हिमांशु सिंह की जान बचाई जा सकती थी।

भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि डीडी बार संचालक नीरज सिंह को राजनीतिक दुर्भावना और पुलिस की नाकामी छिपाने के उद्देश्य से मामले में फंसाया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि घटना के समय नीरज सिंह अपने प्रतिष्ठान में मौजूद नहीं थे और उनके बार का संचालन वैध लाइसेंस के तहत किया जा रहा है। ऐसे में उन्हें आरोपी बनाए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: अवैध वाहन नीलामी मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए CBI जांच की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से आग्रह किया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए इसकी जांच सीबीआई को सौंपी जाए, ताकि घटना की वास्तविक सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के साथ-साथ किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वालों पर भी कार्रवाई हो।

यह भी पढ़ें: बीआईटी मेसरा और आईआईटी भुवनेश्वर के बीच अनुसंधान व शैक्षणिक सहयोग के लिए एमओयू

भाजपा ने दावा किया कि पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व में पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी, जहां परिजनों और स्थानीय लोगों ने भी राज्य पुलिस की जांच पर अविश्वास जताते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, दिवंगत हिमांशु सिंह के पिता अरविंद सिंह तथा शंभुनाथ सिंह भी मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान