सरला बिरला विश्वविद्यालय का रिकॉर्डतोड़ प्लेसमेंट, 415+ छात्रों को मिली नौकरी; ₹32.5 लाख तक का पैकेज

415 से अधिक विद्यार्थियों का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में हुआ चयन

सरला बिरला विश्वविद्यालय का रिकॉर्डतोड़ प्लेसमेंट, 415+ छात्रों को मिली नौकरी; ₹32.5 लाख तक का पैकेज
सरला बिरला विश्वविद्यालय के रिकॉर्डतोड़ प्लेसमेंट अभियान में चयनित विद्धार्थी।

सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) ने वर्ष 2026 में शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड बनाया है। अब तक 415 से अधिक विद्यार्थियों का देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हो चुका है। बी.टेक (सीएसई) के दो छात्रों को यूएई की प्रौद्योगिकी कंपनी Eurusis में ₹32.5 लाख और ₹31 लाख वार्षिक पैकेज के साथ अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट मिला है।

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय में इस वर्ष भी प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार रहा है। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट विभाग द्वारा ऑनलाइन, ऑन-कैंपस एवं पूल कैंपस मोड में लगातार भर्ती अभियानों का आयोजन हो रहा है, जिससे विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के बेहतरीन मौके हासिल हो रहे हैं।

विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट अभियान में अब तक अनेक अग्रणी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया। इनमें ईवाई, बिरला ओपस, टीसीएस, डेलोइट, आईडीबीआई बैंक गोदरेज आईटीसी होटल्स लिमिटेड, जी एयरोस्पेस, एक्सिस बैंक, बर्जर पेंट्स, एशियन पेंट्स, सिएट टायर्स, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, स्टरलाइट इलेक्ट्रिक लिमिटेड, इंडस टावर्स, टेक महिंद्रा, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, इंडस टावर्स, क्रॉस लिमिटेड, अरविंद फैशंस, इन्फो एज सहित अनेक प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हैं।

विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि बी.टेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) 2022–2026 बैच के दो विद्यार्थियों ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी कंपनी यूरुसिस में अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त किया है। छात्र अभिराज आर्यन को प्रति वर्ष एईडी 1,24,400 (लगभग ₹32.50 लाख वार्षिक) का आकर्षक पैकेज प्राप्त हुआ है, जबकि शशांक पांडेय को एईडी 1,18,400 (लगभग ₹31 लाख वार्षिक) का पैकेज मिला है। दोनों विद्यार्थियों को वेतन पैकेज के अतिरिक्त लगभग ₹39 लाख का बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा।

विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट अभियान लगातार जारी है। वर्तमान में कॉग्निजेंट, टीसीएस, विप्रो, सेजिलिटी, वेबक्रॉप्स सर्विसेज इंडिया, टेक महिंद्रा एवं अपर्णा कंस्ट्रक्शंस जैसी प्रमुख कंपनियों के साथ भर्ती प्रक्रियाएं संचालित हो रही हैं।

यह भी पढ़ें: हेमन्त सोरेन का सख्त निर्देश, दो माह में पूरी करें लंबित सड़क और पुल परियोजनाएं

अब तक 415 से अधिक विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक प्लेसमेंट हो चुका है, जबकि कई कंपनियों की चयन प्रक्रिया अभी जारी है और उनके परिणाम आना शेष हैं। लगातार बढ़ती कंपनियों की भागीदारी, उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार अवसर तथा जारी भर्ती अभियान विश्वविद्यालय की सुदृढ़ प्लेसमेंट व्यवस्था और उद्योग जगत में उसकी बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत अमोघ सुरक्षा कवच तंत्र निर्माण की तैयारी शुरू की: जे.पी. पांडेय

सरला बिरला विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता, व्यावसायिक दक्षता एवं उद्योगोन्मुखी कौशल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर उद्योग जगत के साथ मजबूत साझेदारी स्थापित कर रहा है। विश्वविद्यालय आज के दौर में उभरती हुई प्रतिभाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने और उन्हें सफल करियर प्रदान करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। एसबीयू के  प्रतिकुलाधिपति  बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विवि के विद्यार्थियों के प्लेसमेंट पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान