education news
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Published On
By Mohit Sinha
YBN यूनिवर्सिटी, रांची में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक किया। Lohardaga News: शिक्षक दिवस पर नन्हे-मुन्नों ने लूटी महफिल, गीत-नृत्य से शिक्षकों का किया सम्मान
Published On
By Anshika Ambasta
शहर के अग्रवाल मुहल्ला स्थित लिली किड्ज प्ले स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत, नृत्य, भाषण समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। Palamu News: शिक्षक दिवस पर बड़ी पहल, 43 शिक्षकों का सम्मान और डिजिटल शिक्षा की शुरुआत
Published On
By Anshika Ambasta
शिक्षक दिवस के अवसर पर मेदिनीनगर के टाउन हॉल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 43 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने ‘पलामू पाठशाला’ YouTube चैनल का शुभारंभ किया। इस डिजिटल पहल के तहत जिले के बेहतर शिक्षक अपने विषयों के लेक्चर रिकॉर्ड कर ऑनलाइन उपलब्ध कराएंगे। Giridih News: डीएवी पब्लिक स्कूल बाटी में शिक्षक दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
Published On
By Anshika Ambasta
जमुआ के बाटी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यार्थियों ने भाषण, कविता-पाठ, गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यालय के प्राचार्य विश्वनाथ घोषाल ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार, व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण करने वाले होते हैं। Giridih News: ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित
Published On
By Anshika Ambasta
धरियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधरी, मो. शहरयार और बरनाली पाल ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में भाव-नृत्य और मिमिक्री की आकर्षक प्रस्तुति दी। विद्यालय के निदेशक हाजी रिजवान अहमद ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा
Published On
By Anshika Ambasta
सिरसिया ब्लॉक रोड स्थित Shreeja’s Coaching Campus का विधिवत फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी और विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा नेता मनीष कुमार वर्मा मौजूद रहे। संस्थान में कक्षा 5वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सभी विषयों की पढ़ाई तथा कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए गणित की विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी। CBSE, ICSE और JAC बोर्ड के विद्यार्थियों के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। CIT Bridge Course: इंजीनियरिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले छात्रों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
Published On
By Samridh Media Desk
कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए सप्ताहव्यापी विशेष ब्रिजकोर्स शुरू किया गया। इसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। कोर्स के दौरान तकनीकी विशेषज्ञ विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग की पढ़ाई से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी देंगे। मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय अंतर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित
Published On
By Samridh Media Desk
जमशेदपुर के नॉर्दर्न टाउन स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में Frank Anthony Memorial अखिल भारतीय अंतर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत कर अपनी वक्तृत्व कला और आत्मविश्वास का परिचय दिया। कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में ह्यूमैनिटीज फेस्ट, विद्यार्थियों ने सामाजिक-सांस्कृतिक विषयों को मंच पर किया जीवंत
Published On
By Samridh Media Desk
कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में Humanities Fest एपिस्टीम-2026 का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने माइम, एहसास, फ्लैग ऑफ नेशन और ड्रीम यूटोपिया जैसी प्रस्तुतियों के जरिए सामाजिक, सांस्कृतिक और समकालीन मुद्दों को प्रभावी ढंग से पेश किया। CBI जांच से ही बहाल होगा अभ्यर्थियों का विश्वास: सांसद विष्णु दयाल राम
Published On
By Mohit Sinha
JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने स्वतंत्र CBI जांच की मांग की है। उन्होंने वर्ष 2019 से अब तक आयोजित विवादित भर्ती परीक्षाओं, विशेषकर 14वीं JPSC PT, 11वीं-13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा और JSSC-CGL की जांच कराने की मांग उठाई। Palamu News: स्कूल जाने की तैयारी के दौरान गिरीं शिक्षिका, अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
Published On
By Mohit Sinha
छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र के नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत कुहकुह गांव स्थित अपग्रेडेड हाई स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रणिता सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। गुरुवार को स्कूल जाने की तैयारी के दौरान वह अचानक गिरकर बेहोश हो गईं। Lohardaga News: बीएस कॉलेज में 53 साल का हिसाब मांगा, 1973 और 2026 की शिक्षक व्यवस्था का तुलनात्मक आंकड़ा हो सार्वजनिक
Published On
By Mohit Sinha
बीएस कॉलेज, लोहरदगा में शिक्षक व्यवस्था को लेकर पूर्व छात्र नेता एवं युवा समाजसेवी रामाधार पाठक ने 1973 और 2026 के आंकड़ों की तुलना सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने विषयवार कार्यरत शिक्षकों, स्वीकृत पदों और रिक्त पदों का अद्यतन विवरण जनता के सामने रखने की मांग की। 