Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में छात्रों के लिए काउंसिलिंग सेशन, तनाव कम करने का बेहतरीन प्रयास: संगीता शर्मा

छात्रों को मोबाइल से दूरी बनाने और संवाद बढ़ाने की सलाह

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में छात्रों के लिए काउंसिलिंग सेशन, तनाव कम करने का बेहतरीन प्रयास: संगीता शर्मा

कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से छात्रों के लिए करियर काउंसिलिंग सेशन आयोजित किया गया। सेशन में मेडिटेशन और तनाव प्रबंधन पर छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

कोडरमा: आधुनिकता की रेस में आज कल के बच्चे तनाव से घिरे है, और इसी तनाव को दूर करने हेतु कोडरमा ब्रह्माकुमारी संस्था के द्वारा मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों के बीच करियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया। इस संस्था की केंद्रीय प्रभारी रामा कुमारी, सदस्य वीके कुसुम जिन्होंने मेडिटेशन पर और विनीता जी ने स्ट्रेस मैनेजमैंट पर छात्रों को काफी जानकारी दी। उन सबने विभिन्न प्रकार के तनाव के साथ साथ किस प्रकार इससे छुटकारा पाया जा सकता है बताया।

उन्होंने समझाया कि अगर किसी भी प्रकार का टेंशन है तो अपने अभिभावकों में शिक्षकों से बात करें उन्हें बताएं कि आपको किस तरह की परेशानी हो रही है। उनकी सलाह लें। उनकी बातों को सुने। मोबाइल फोन से दूरी बनाएं। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को मेडिटेशन करने की सलाह भी दी।

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने ब्रह्माकुमारी संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के छात्रों के लिए बहुत ही जरूरी है क्योंकि इस प्रकार के काउंसिल सेशन तनाव में छात्रों की मदद करता है, इससे बाहर निकलने में उसकी मदद करता है। विद्यालय निर्देशिका संगीता शर्मा ने भी इस कौंसिल सेशन की खूब सराहना की।

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान