Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी

स्थानीय विधायक पर निशाना: युवा होकर भी युवाओं के मुद्दों से सरोकार नहीं

Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
(आशुतोष कुमार तिवारी)

'हम' (सेक्युलर) पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड सरकार पर पलामू प्रमंडल की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सिंचाई और रोजगार के अभाव में पलामू 'मजदूरों की फैक्ट्री' बनकर रह गया है। तिवारी ने JTET परीक्षा में मगही, भोजपुरी और उर्दू को दरकिनार करने को युवाओं के खिलाफ साजिश बताया और स्थानीय जन प्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी तीखे सवाल खड़े किए।

मेदिनीनगर: 'हम' पार्टी (सेक्युलर) के पलामू जिला अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी आशुतोष कुमार तिवारी ने झारखंड सरकार पर पलामू प्रमंडल की उपेक्षा करने का गंभीर आरोप लगाया है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने कहा कि चाहे पूर्ववर्ती भाजपा सरकार हो या वर्तमान की हेमंत सोरेन सरकार, सभी ने पलामू के साथ हमेशा 'सौतेला व्यवहार' किया है।

पलायन का गढ़ बना पलामू

आशुतोष कुमार तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सिंचाई और रोजगार के अभाव में पलामू को जानबूझकर 'मजदूरों की फैक्ट्री' बना दिया गया है। उन्होंने कहा, "पलामू की धरती से युवाओं का पलायन जारी है। शिक्षित बेरोजगार नौकरी की आस में उम्र सीमा पार कर रहे हैं, लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण वे दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।" शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) का जिक्र करते हुए तिवारी ने कहा कि मगही और भोजपुरी को शामिल न करना पलामू के युवाओं के खिलाफ एक बड़ी साजिश है। उन्होंने सरकार से सवाल किया:

क्या सरकार पलामू को झारखंड का हिस्सा नहीं मानती?
क्या पलामू के निवासी झारखंडी नहीं हैं?

उन्होंने आगे कहा कि भाषा का विवाद खड़ा कर सरकार असल में परीक्षा लेने से बचना चाहती है। साथ ही, उर्दू भाषा को दरकिनार करने पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि इससे सरकार का अल्पसंख्यक विरोधी चेहरा भी सामने आया है।

यह भी पढ़ें Palamu News: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही धूमधाम से संपन्न हुआ चैती छठ

स्थानीय जन प्रतिनिधियों पर साधा निशाना

तिवारी ने जिले के सांसदों और विधायकों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि छात्र और युवाओं के मुद्दों पर स्थानीय प्रतिनिधि 'निकम्मे' साबित हुए हैं। डाल्टनगंज के विधायक का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि खुद युवा होने के बावजूद उन्हें युवाओं की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।

यह भी पढ़ें आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

हक के लिए जारी रहेगा संघर्ष

प्रेस विज्ञप्ति के अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि 'हम' पार्टी सेक्युलर पलामू के युवाओं के हक और अधिकार के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने चेतावनी दी कि संविधान द्वारा प्रदत्त समानता के अधिकार का हनन और क्षेत्र के आधार पर भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ पार्टी कड़ा रुख अपनाएगी।

यह भी पढ़ें ममता बनर्जी का बड़ा प्रशासनिक दांव: चुनाव से पहले 23 'लाभ के पदों' से दिया इस्तीफा

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान