Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
पहचान मिटाने की कोशिश: युवक का ऊपरी हिस्सा जला
विश्रामपुर थाना क्षेत्र के छिपादोहर स्थित सोनपुरवा टांड़ के पास झाड़ियों से मंगलवार को एक 20-22 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद किया गया। अपराधियों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से युवक के कमर के ऊपरी हिस्से को जला दिया है। एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया है। पुलिस ने युवक के कपड़ों और जूतों का विवरण जारी कर आम जनता से पहचान करने में सहयोग की अपील की है।
पलामू: जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के छिपादोहर के सोनपुरवा टांड़ के पास रोड किनारे झाड़ी से एक अज्ञात युवक का अधजला शव मंगलवार को बरामद किया गया। युवक की कमर के ऊपरी भाग जला हुआ था। इस कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। अगल-बगल के लोगों से भी पूछताछ की गई लेकिन किसी ने पहचान नहीं की। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में लाया गया है। अगल-बगल के थानों से संपर्क किया गया है। सीमावर्ती जिलों से भी जानकारी जुटायी जा रही है।

