Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
टक्कर मारकर मौके से फरार हुआ वाहन चालक
गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर काटा झरना पुल के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जॉन विनय हांसदा (निवासी खरौनी बाजार) गंभीर रूप से घायल हो गए। गोपीकांदर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें 108 एम्बुलेंस से दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गोपीकांदर: गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र काटा झरना पुल के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से बाइक सवार एक व्यक्ति हुए घायल। स्थानीय लोगो ने गोपीकांदर थाना पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना देने के बाद मुंशी बृजमोहन सहायक पुलिस कर्मी घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंचकर घायल व्यक्ति को गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टर हेमंत मुर्मू ने घायल का प्राथमिक उपचार कर बताया कि सिर में ज्यादा चोट को देखते हुए सीटी स्कैन दायां पैर और दायां हाथ टूट जाने से बेहोशी के हालात में बेहतर इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से दुमका स्थित फूलो -झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

