26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी

पहले दो सेटों में दिखा अद्भुत संघर्ष, 29-27 और 33-31 से बनाई बढ़त

26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी
(फोटो)

भुवनेश्वर में आयोजित 26वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। एक बेहद रोमांचक मुकाबले में झारखंड ने चंडीगढ़ को 3-1 (29-27, 33-31, 23-25, 25-20) से पराजित किया। टीम की इस जीत में मुख्य कोच संदीप राय और मैनेजर सत्यदेव सिंह के रणनीतिक मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। इस जीत के साथ ही झारखंड की टीम ने क्वार्टर फाइनल में पहुँचने की प्रबल दावेदारी पेश कर दी है, जिससे राज्य के खेल गलियारों में उत्साह का माहौल है।

दुमका: 26वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को एक बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में 3–1 सेटों से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। यह मुकाबला भुवनेश्वर स्थित बिजू पटनायक इंडोर स्टेडियम, के आईआईटी एवं के यूनिवर्सिटी कैंपस में खेला गया, जहां दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले सेट में झारखंड ने जबरदस्त संघर्ष करते हुए 29–27 से जीत दर्ज कर बढ़त बना ली। 

दूसरे सेट में भी झारखंड के खिलाड़ियों ने अद्भुत संयम और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 33–31 से जीत हासिल कर मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।हालांकि तीसरे सेट में चंडीगढ़ की टीम ने वापसी करते हुए 23–25 से सेट अपने नाम किया, लेकिन झारखंड की टीम ने चौथे सेट में फिर से जोरदार प्रदर्शन करते हुए 25–20 से जीत दर्ज कर मैच 3–1 से अपने नाम कर लिया। इस जीत में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ टीम प्रबंधन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम के मैनेजर सत्यदेव सिंह, चीफ कोच संदीप राय, तथा कोच प्रियरणजन और अमन लकड़ा ने खिलाड़ियों को बेहतरीन रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान कर जीत में अहम योगदान दिया।

मैच के दौरान झारखंड वॉलीबॉल संघ के संरक्षक शेखर बोस, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय, सचिव उत्तम राज तथा सीईओ निशिकांत पाठक भी उपस्थित रहे और पूरे मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। झारखंड की इस शानदार जीत से राज्य के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। झारखंड वॉलीबॉल की युवा टीम ने क्वार्टर फाईनल में पहुँचने की दिशा में एक कदम और बढ़ाया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने बालू लोड कर ढूलाई कर रहे दो ट्रेक्टर को किया जब्त
Pakur News: आयुष जांच शिविर में 202 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक
Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या
Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ 
Dhanbad News: नगर निगम के बजट पर विधानसभा में घमासान, राज सिन्हा ने सरकार को घेरा
Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
Dhanbad News: मॉन्टफोर्ट एकेडमी में मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी
Dumka News: बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० को विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व दिया गया प्रशिक्षण