Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक

स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय

Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक
(फोटो)

पलामू उपायुक्त समीरा एस ने सोमवार को 'जल महोत्सव पखवाड़ा' के तहत जिले की 19 पंचायतों की जल आकलन रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और घरों में अब तक फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (FHTC) नहीं पहुँचा है, उनका विवरण जल्द पेयजल विभाग को उपलब्ध कराया जाए। उपायुक्त ने 'जल अर्पण दिवस' के लिए यूजर आईडी तैयार करने और आवंटित बजट का सही उपयोग करने पर जोर दिया ताकि हर ग्रामीण तक शुद्ध पेयजल की पहुँच सुनिश्चित हो सके।

मेदिनीनगर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत कराए गए जल आकलन से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा की। बैठक में पलामू जिले के 19 पंचायतों से प्राप्त रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई।  इस दौरान उपायुक्त ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति (डीडब्ल्यूएससी) के सदस्यों को निर्देश दिया कि जिन पंचायतों के अंतर्गत आने वाले स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं घरों में फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (एफएचटीसी) की व्यवस्था नहीं है, उसकी जानकारी कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को उपलब्ध कराई जाए, ताकि वहां शीघ्र शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कार्यपालक अभियंता को जल अर्पण दिवस मनाने वाले गांवों के लिए यूज़र आईडी तैयार करने का निर्देश दिया साथ ही पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जल अर्पण दिवस का आयोजन सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान उपलब्ध कराए गए बजट के अनुसार राशि का समुचित उपयोग करने का भी निर्देश दिया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा आईईसी एवं एसएलडब्ल्यूएम के जिला समन्वयक सहित जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने बालू लोड कर ढूलाई कर रहे दो ट्रेक्टर को किया जब्त
Pakur News: आयुष जांच शिविर में 202 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक
Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या
Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ 
Dhanbad News: नगर निगम के बजट पर विधानसभा में घमासान, राज सिन्हा ने सरकार को घेरा
Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
Dhanbad News: मॉन्टफोर्ट एकेडमी में मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी
Dumka News: बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० को विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व दिया गया प्रशिक्षण