Hazaribagh News: आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

राधा-कृष्ण की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Hazaribagh News: आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन
(फोटो)

हजारीबाग  के सावंत इंटर कॉलेज खपरियावा में आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रामकिशोर सावंत और पूर्व मुखिया मंजू मिश्रा के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की नृत्य नाटिका और प्रवीण राठौर व हंसराज लोहरा के गीतों ने समां बांध दिया। समारोह में जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने शिरकत की, जहाँ सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

हजारीबाग: सावंत इंटर कॉलेज खपरियावा में आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। पूरे कॉलेज परिसर में रंग-गुलाल, संगीत और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह का आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष सह सावंत इंटर कॉलेज के डायरेक्टर रामकिशोर सावंत और पूर्व मुखिया मंजू मिश्रा के सौजन्य से किया गया। अतिथियों का स्वागत अबीर-गुलाल लगाकर किया गया। आयोजकों ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का पर्व है, जिसे मिलजुलकर मनाने से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। राधा-कृष्ण की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगकर्मी एवं फिल्म डायरेक्टर हंसराज लोहरा के साथ गायक और अभिनेता प्रवीण राठौर की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने होली गीतों पर जीवंत प्रदर्शन किया, जिससे पूरा वातावरण होलीमय हो गया।

संगीत कार्यक्रम को सफल बनाने में ओरगन वादन पर प्रिंस, ऑक्टोपैड पर सूरज दयाल और नाल वादन पर संजय कुमार ने संगत दी। गायन में भजन गायक करण पांडे, भजन गायिका मोना, प्रवीण राठौर, सुदेश कुमार, आकाश सुबोध, कुमारी दित्या, आकाश चौबे और हेमंत कुमार ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कुमारी दित्या की “हरि ओम, हरि ओम” प्रस्तुति को विशेष सराहना मिली। कार्यक्रम का मंच संचालन जाने माने उद्घोषक एवं ट्रस्ट के सचिव प्रदीप पाठक ने प्रभावी ढंग से किया। समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और लजीज व्यंजनों का आनंद लिया।

मौके पर ट्रस्ट के संरक्षक राजपाल नारायण, उपाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, दिवाकर मिश्रा, तरंग ग्रुप के अमित गुप्ता, कल किरण के प्रवीण जयसवाल, डॉ. सुरेश, तेजस्विनी सावंत, पूर्व मुखिया मंजू मिश्रा, भैया अभिमन्यु प्रसाद, बटेश्वर प्रसाद मेहता, हरीश श्रीवास्तव, विकास राणा, उमेश राणा, सच्चिदानंद पांडे, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष मनोरमा देवी, रेणुका साहू, ज्योतिष्णा देवी, डिंपल कुमारी, रंजू सिंह, जिया कश्यप, उज्ज्वल पाठक, आनंद सिंह, तेली समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद और अजय साव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। अंत में सामूहिक रूप से होली गीतों और रंगों के साथ समारोह का समापन हुआ।

यह भी पढ़ें Jamshedpur News : भगवान जगन्नाथ मंदिर निर्माण का राष्ट्रपति ने किया भूमि पूजन

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dhanbad News: फुटबॉल ग्राउंड में हुई फायरिंग में तीन घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस Dhanbad News: फुटबॉल ग्राउंड में हुई फायरिंग में तीन घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
koderma news: सड़क दुर्घटना और मारपीट में कई लोग घायल 
Dhanbad News: गाने पर डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
Dhanbad News: पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, बमबाजी से फैली दहशत
नई भूमिका में दिख सकते हैं हरिवंश, मोदी दे सकते हैं कोई जिम्मेदारी: सुनील सिंह
Hazaribagh News: रक्तदान से किसी को जीवनदान मिलता है, हेलमेट देकर हम रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक करना चाहते हैं: करण जायसवाल
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh news: कई वर्षों की परंपरा ओरिया में वाद्ययंत्रों के साथ जीवंत  
Hazaribagh News: आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन
महिलाओं का स्वावलंबन ही सशक्त समाज की आधारशिला: पूनम शर्मा
सिंदरी क्षेत्र के तीन कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास
Dhanbad News: सिंदरी दूबे अखाडा रोहडाबांध में मारपीट, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं