Dumka News: डीडीसी ने किया बंद पड़े पेयजलापूर्ति योजना का निरीक्षण
एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
By: Anjali Sinha
On
दुमका: उपविकास आयुक्त अनिकेत सचान ने मसलिया प्रखंड के धोबना हरिनबहाल पंचायत पहुंचकर बंद पड़े पेयजलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि उक्त योजना का मेंटेनेंस पीरियड समाप्त हो चुका है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि धोबना हरिनबहाल से जुड़े 22 गांवों में हो रही पेयजलापूर्ति योजना का सर्वे कराकर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि योजना क्रियाशील है या नहीं। उन्होंने कहा कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुचारु रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
Edited By: Anjali Sinha
Tags: Dumka News DDC Drinking Water and Sanitation Department Administrative Action Masalia block Dumka Breaking News Aniket Sachan Drinking Water Supply Scheme Dhobana Harinbhal Panchayat Jharkhand Drinking Water Problem DDC Dumka Inspection Rural Water Supply Government Scheme Report Water Supply in 22 Villages Dumka Water Crisis Jharkhand Government Update.
