सिंदरी क्षेत्र के तीन कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास

डिजिटल रिसर्च और ऑनलाइन अध्ययन से विद्यार्थियों को होगा लाभ

सिंदरी क्षेत्र के तीन कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास
(फोटो)

धनबाद विधायक चंद्रदेव महतो ने बीबीएम इंटर कॉलेज बलियापुर, आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर और सिंदरी कॉलेज में स्मार्ट लाइब्रेरी निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया। जिला खनिज प्रतिष्ठान ट्रस्ट (DMFT) मद से बनने वाली इन आधुनिक लाइब्रेरी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन रिसर्च और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बड़ी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक आनंद महतो समेत कई शिक्षाविद और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, जिन्होंने इसे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में एक क्रांतिकारी कदम बताया।

धनबाद: विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा और डिजिटल संसाधनों से जोड़ने की दिशा में गुरुवार को बड़ी पहल की गई। विधायक चंद्रदेव महतो ने बीबीएम इंटर कॉलेज बलियापुर, आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर और सिंदरी कॉलेज में स्मार्ट लाइब्रेरी निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इन स्मार्ट लाइब्रेरी का निर्माण जिला खनिज प्रतिष्ठान ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से कराया जाएगा।

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल शिक्षा का दौर है और छात्रों को आधुनिक संसाधनों से जोड़ना बेहद जरूरी है। स्मार्ट लाइब्रेरी बनने से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, डिजिटल रिसर्च और ऑनलाइन अध्ययन में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। बलियापुर स्थित बीबीएम इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक आनंद महतो भी मौजूद रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्मार्ट लाइब्रेरी बनने से छात्रों को नई तकनीक से जुड़ने का अवसर मिलेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

इस दौरान विकास समिति के सचिव गणेश महतो, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल, संतोष रवानी, प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार महतो, कृष्णा दा, रोहित कुमार महतो समेत कॉलेज प्रबंधन के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में काफी उत्साह देखा गया। लंबे समय से क्षेत्र में आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी की मांग की जा रही थी, जिसे अब मूर्त रूप मिलने जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dhanbad News: गाने पर डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल Dhanbad News: गाने पर डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
Dhanbad News: पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, बमबाजी से फैली दहशत
नई भूमिका में दिख सकते हैं हरिवंश, मोदी दे सकते हैं कोई जिम्मेदारी: सुनील सिंह
Hazaribagh News: रक्तदान से किसी को जीवनदान मिलता है, हेलमेट देकर हम रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक करना चाहते हैं: करण जायसवाल
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh news: कई वर्षों की परंपरा ओरिया में वाद्ययंत्रों के साथ जीवंत  
Hazaribagh News: आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन
महिलाओं का स्वावलंबन ही सशक्त समाज की आधारशिला: पूनम शर्मा
सिंदरी क्षेत्र के तीन कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास
Dhanbad News: सिंदरी दूबे अखाडा रोहडाबांध में मारपीट, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
Gemini AI से लगाव के बाद युवक ने की आत्महत्या, परिवार ने Google पर किया केस
Bokaro News: उद्योग और समाज का संगम: ‘कृतज्ञता पार्क’ बनेगा आभार का प्रतीक