Sindri News
समाचार  राज्य  धनबाद  झारखण्ड 

Dhanbad News: बीआईटी सिंदरी में तकनीकी महाकुंभ: दो दिवसीय महोत्सव में दिखा छात्रों का हुनर और नवाचार का संगम

Dhanbad News: बीआईटी सिंदरी में तकनीकी महाकुंभ: दो दिवसीय महोत्सव में दिखा छात्रों का हुनर और नवाचार का संगम झारखंड के प्रतिष्ठित संस्थान बीआईटी सिंदरी में दो दिवसीय तकनीकी महोत्सव "तकनीकी उद्भव" का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आईईटीई सहित विभिन्न छात्र क्लबों ने रोबो सॉकर और कोडिंग जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से नवाचार, रचनात्मकता और आधुनिक तकनीक के प्रति अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
Read More...
समाचार  राज्य  धनबाद  झारखण्ड 

Dhanbad News: SNMMCH में रक्तदाता संस्थाओं को सम्मान, सिंदरी के जन अधिकार मंच को मिला नौवां सम्मान

Dhanbad News: SNMMCH में रक्तदाता संस्थाओं को सम्मान, सिंदरी के जन अधिकार मंच को मिला नौवां सम्मान शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में आयोजित एक भव्य समारोह में जिले की सक्रिय रक्तदान संस्थाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक राज सिन्हा ने सिंदरी की संस्था 'जन अधिकार मंच' को लगातार 9वें वर्ष उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। विधायक ने अपील की कि लोग अधिक से अधिक SNMMCH ब्लड बैंक में रक्तदान करें ताकि गरीब मरीजों की जान बचाई जा सके। कार्यक्रम में रोटरी क्लब, मारवाड़ी युवा मंच और रेड क्रॉस समेत कई संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Read More...
समाचार  राज्य  धनबाद  झारखण्ड 

Dhanbad News: दामोदर नदी और तालाबों के तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Dhanbad News: दामोदर नदी और तालाबों के तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मंगलवार को सिंदरी पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। शहर के शिव मंदिर पोखरा, जीएम तालाब, बीआईटी तालाब और दामोदर नदी के विभिन्न घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। शिव मंदिर समिति के सचिव दिनेश सिंह और समाजसेवी गौरव वक्ष के नेतृत्व में घाटों पर सफाई और सजावट की विशेष व्यवस्था रही। प्रशासन की चौकसी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संध्या अर्घ्य संपन्न हुआ, अब बुधवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व का समापन होगा।
Read More...
समाचार  राज्य  धनबाद  झारखण्ड 

सिंदरी क्षेत्र के तीन कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास

सिंदरी क्षेत्र के तीन कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास धनबाद विधायक चंद्रदेव महतो ने बीबीएम इंटर कॉलेज बलियापुर, आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर और सिंदरी कॉलेज में स्मार्ट लाइब्रेरी निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया। जिला खनिज प्रतिष्ठान ट्रस्ट (DMFT) मद से बनने वाली इन आधुनिक लाइब्रेरी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन रिसर्च और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बड़ी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक आनंद महतो समेत कई शिक्षाविद और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, जिन्होंने इसे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में एक क्रांतिकारी कदम बताया।
Read More...
समाचार  राज्य  धनबाद  झारखण्ड 

Dhanbad News: सिंदरी दूबे अखाडा रोहडाबांध में मारपीट, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं

Dhanbad News: सिंदरी दूबे अखाडा रोहडाबांध में मारपीट, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं सिंदरी के दूबे अखाड़ा रोहडाबांध में बुधवार को होली मिलन के दौरान असामाजिक तत्वों ने तलवार, लाठी-डंडों और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में अंशु शर्मा और विजय शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य को चोटें आईं। पीड़ित पक्ष ने सिंदरी थाने में प्रशांत दूबे सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अखाड़ा समिति ने इस कृत्य की निंदा करते हुए हमलावरों के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया है।
Read More...

Advertisement