Dhanbad News: SNMMCH में रक्तदाता संस्थाओं को सम्मान, सिंदरी के जन अधिकार मंच को मिला नौवां सम्मान
'समर्पण एक नेक पहल' और 'फास्ट फॉरवर्ड' जैसी युवा संस्थाओं को भी मिला सम्मान
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में आयोजित एक भव्य समारोह में जिले की सक्रिय रक्तदान संस्थाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक राज सिन्हा ने सिंदरी की संस्था 'जन अधिकार मंच' को लगातार 9वें वर्ष उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। विधायक ने अपील की कि लोग अधिक से अधिक SNMMCH ब्लड बैंक में रक्तदान करें ताकि गरीब मरीजों की जान बचाई जा सके। कार्यक्रम में रोटरी क्लब, मारवाड़ी युवा मंच और रेड क्रॉस समेत कई संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
धनबाद: रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक और प्रेरित करने के उद्देश्य से एसएनएमएमसीएच धनबाद में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की सक्रिय रक्तदाता संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राज सिन्हा ने स्वैच्छिक संगठनों की सराहना करते हुए रक्तदान को महादान बताया। उन्होंने सुझाव दिया कि निजी संस्थानों के बजाय अधिक से अधिक लोग एसएनएमएमसीएच में ही रक्तदान करें, जहां प्रतिदिन लगभग 100 ओपीडी मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ती है।

