Pakur News: अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक का गृह प्रवेश
हर जरूरतमंद को छत देना जिला प्रशासन की प्राथमिकता
By: Anjali Sinha
On
पाकुड़: झिकरहटी पूर्वी पंचायत के इस्लामपुर गांव में अबुआ आवास योजना के तहत बने पक्के घर में लाभुक मो० सुफियान हक का गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार तथा केंद्रीय टीम के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने लाभुक परिवार को नए घर की शुभकामनाएँ दीं और योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना का उद्देश्य जरूरतमंद और गरीब परिवारों को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराना है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके।

Edited By: Anjali Sinha
