Dumka News: संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित

अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए पशु टीकाकरण अभियान पर विशेष फोकस

Dumka News: संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित
(फोटो)

दुमका समाहरणालय में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और पशुपालन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अप्रैल माह तक शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने विशेष रूप से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और टीएचआर वितरण में सुधार के लिए अधिकारियों को माइक्रो-प्लानिंग और नियमित निगरानी करने को कहा।

दुमका: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों के आलोक में जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करना तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और सुदृढ़ करना था।उपायुक्त ने स्वास्थ्य, पोषण, महिला एवं बाल विकास तथा पशुपालन सहित अन्य निर्धारित सूचकांकों की क्रमवार समीक्षा करते हुए कार्यों में अपेक्षित गति लाने का निर्देश दिया। टीकाकरण कार्यक्रम एवं वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) की प्रगति की समीक्षा के दौरान उन्होंने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु सुदृढ़ माइक्रो-प्लान तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए उपायुक्त ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ एएनएम को टैग करने का निर्देश दिया।

बैठक में अवगत कराया गया कि वैक्सीनेटर की उपलब्धता नहीं होने से पशु टीकाकरण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि जेएसएलपीएस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मानव संसाधन उपलब्ध कराएं तथा पशुधन टीकाकरण अभियान में तेजी लाएं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं पशुधन सुरक्षा को मजबूती मिल सके।पोषण सुदृढ़ीकरण की दिशा में टीएचआर वितरण कार्य की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वयं इसकी नियमित निगरानी करें।उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित जिला स्तरीय सभी सूचकांकों में तीव्र प्रगति सुनिश्चित करते हुए आगामी अप्रैल माह तक शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में मिशन मोड में कार्य करें। उन्होंने कहा कि विकास सूचकांकों में सुधार से जिले की समग्र रैंकिंग एवं सेवा वितरण प्रणाली दोनों सुदृढ़ होंगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: रघुनाथपुर गांव में भ्रष्टाचार का खुला खेल, बिना बोर्ड लगाए कूप निर्माण में सरकारी राशि का बंदरबांट Pakur News: रघुनाथपुर गांव में भ्रष्टाचार का खुला खेल, बिना बोर्ड लगाए कूप निर्माण में सरकारी राशि का बंदरबांट
मंडल कारा धनबाद में डालसा का हेल्प डेस्क शुरू, बंदियों के परिजनों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता
बोकारो स्टील प्लांट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जीएम समेत 10 अधिकारियों का तबादला
BIT मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज: रिसर्च और डेटा एनालिसिस की उन्नत तकनीकों पर पाँच दिवसीय मंथन शुरू
Koderma News: जैन समाज का ऐतिहासिक आक्रोश, साध्वियों की मौत पर काला बिल्ला लगाकर निकाली विशाल मौन रैली
Dhanbad News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़का राजद, आंदोलन की दी चेतावनी
Koderma News: युवा राजद की हुंकार, डोमचांच में 30 मई को होगा ऐतिहासिक 'युवा चौपाल' का आयोजन
तीन दिन बाद झरिया कोयलांचल में लौटी पानी सप्लाई, लोगों ने ली राहत की सांस
Petrol Price: 10 दिन में चौथी बढ़ोतरी के बाद सियासत गरम, जानें किस राज्य में सबसे महंगा पेट्रोल
Dhanbad News: भीषण गर्मी में लोगों को राहत, वार्ड-5 में युद्ध स्तर पर सुधारे जा रहे चापाकल
'12 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार?' राहुल गांधी के दावे पर मचा घमासान, जानें कितना दम
Ramgarh News: जनगणना कार्य के दौरान सहायक अध्यापक मटुकलाल महतो की लू लगने से मौत