Dhanbad News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़का राजद, आंदोलन की दी चेतावनी
उदय शर्मा बोले- महंगाई से आम लोगों का जीवन प्रभावित
धनबाद परिसदन में सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
धनबाद: सोमवार को धनबाद परिसदन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेताओं ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप, पूर्व प्रदेश महासचिव उदय शर्मा तथा युवा प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
राजद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किस्तों में बढ़ोतरी कर आम जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के चुनाव समाप्त होते ही केंद्र सरकार जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
