Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज

डरे हुए शिक्षक ने पुलिस से लगाई जान-माल की रक्षा की गुहार

Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
(फ़ोटो)

बाघमारा के कतरास कॉलेज में आंतरिक परीक्षा के दौरान इतिहास विभाग के शिक्षक धनंजय पाठक के साथ मारपीट और धमकी की घटना सामने आई है। शिक्षक का आरोप है कि करीब 20 लोगों की भीड़ ने परीक्षा कक्ष में घुसकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद कॉलेज में तनाव है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

बाघमारा: कतरास कॉलेज में आंतरिक परीक्षा के दौरान इतिहास विभाग के शिक्षक धनंजय पाठक के साथ कथित मारपीट और धमकी की घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल है। मामले को लेकर कतरास थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

शिक्षक धनंजय पाठक ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 9 मई को परीक्षा के दौरान वे विद्यार्थियों से असाइनमेंट और अन्य दस्तावेज जमा कर रहे थे। इसी दौरान मोहम्मद शाहबाज, तारीक अनवर, साहिल खान समेत करीब 20 लोग वहां पहुंचे और अभद्र व्यवहार करने लगे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की तथा जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षक ने आवेदन में आशंका जताई है कि संबंधित लोग भविष्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रादेशिक विश्वविद्यालय सहसंयोजक शुभम हजारी ने आरोप लगाया कि घटना में शामिल युवक एनएसयूआई से जुड़े हैं और कॉलेज का माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर विद्यार्थी परिषद चरणबद्ध आंदोलन करेगी। वहीं, कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Read More.. Giridih News: लंगटा बाबा इंटर कॉलेज मिर्जागंज के विद्यार्थियों ने जैक परीक्षा में लहराया परचम

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट