Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश
सीओ को दाखिल-खारिज और ई-रेवेन्यू कोर्ट के मामले जल्द सुलझाने का निर्देश
पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय में राजस्व विभागों की समीक्षा बैठक की। परिवहन विभाग की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्होंने खनन, उत्पाद और नगर निगम को वसूली की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही अंचल अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण, दाखिल-खारिज और आपदा राहत राशि के वितरण में पारदर्शिता और तेजी बरतने को कहा।
मेदिनीनगर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को राजस्व से जुड़े सभी विभागों द्वारा राजस्व वसूली की समीक्षा की गयी। इस दौरान विभिन्न विभागों को चालू वित्तिय वर्ष में प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध कितनी वसूली की गयी है से संबंधित विस्तृत जानकारी ली गयी।उन्होंने सभी पदाधिकारियों को लक्ष्य को हासिल करने दिशा में कई दिशा-निर्देश दिया।
खनन क्षेत्र में राजस्व वसूली में तेजी लाये
उपायुक्त ने खनन विभाग की समीक्षा की,वित्तिय वर्ष 2025-26 के तहत 58433.31 लाख रुपये वार्षिक लक्ष्य प्राप्त है जिसके विरुद्ध अबतक 17000.53 लाख रुपये की वसूली की गयी है जो लक्ष्य का 29.09 प्रतिशत है।वहीं इस वर्ष का लक्ष्य निर्धारण नहीं हुआ है हालांकि 1411.91 लाख रुपए की वसूली कर ली गयी है।डीसी ने डीएमओ को खनन के क्षेत्र में राजस्व वसूली में तेजी लाने की बात कही।
परिवहन विभाग की भी हुई समीक्षा
उत्पाद अधीक्षक को बॉर्डर एरिया क्षेत्र में लगातार छापामारी करने का दिया निर्देश

भू-लगान, निबंधन, दाखिल-खारिज की भी हुई समीक्षा
बैठक में भू-लगान,निबंधन,दाखिल-खारिज, सकसेशन म्यूटेशन,पार्टीशन म्यूटेशन और भूमि सीमांकन की भी समीक्षा की गयी।उन्होंने सभी सीओ को निर्धारित समय में म्यूटेशन के मामलों को निष्पादन करने पर बल दिया।इसके अलावे 2026-27 में प्राकृतिक आपदाओं एवं राज्य स्तरीय अधिसूचित आपदाओं से प्रभावितों को सहायता राशि स्वीकृती से संबंधित प्रतिवेदन, ई-रेवेन्यू कोर्ट का स्टेटस, लैंड डीमारकेशन, झारखंड लगान कलेक्शन की भी समीक्षा की गयी। बैठक में उपायुक्त के अलावा अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, हुसैनाबाद एसडीओ, तीनों भूमि सुधार उप समाहर्ता,सभी अंचल अधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
