Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से घायलों को मिला इलाज
by: Anjali Sinha
On
पाकुड़: लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में शिशु मंदिर विद्यालय के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिस कारण टक्कर काफी जोरदार हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Edited By: Anjali Sinha
