रामगढ़
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... भारत विकास परिषद ने शुरू किया ‘कल्पवृक्ष लगाओ’ अभियान, जिलेभर में होगा पौधरोपण
Published On
By Samridh Media Desk
भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा ने शहर के प्राचीन किला मंदिर परिसर से ‘कल्पवृक्ष लगाओ’ अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत मंदिरों और विद्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर कल्पवृक्ष के पौधे लगाए गए। परिषद ने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में आगे भी निरंतर जारी रहेगा। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, विरोध करने पर युवती से मारपीट; मामला दर्ज
Published On
By Samridh Media Desk
रामगढ़ थाना क्षेत्र की एक महिला ने युवक खलील खान पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, दूसरी शादी का विरोध करने पर उसे रास्ते में घेरकर मारपीट की गई। मामले में रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Published On
By Anjali Sinha
रामगढ़ के लुकैयाटांड़ से छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में JPSC-JSSC "भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा" का शुभारंभ हुआ। पारंपरिक रीति-रिवाज और सखुआ रोपण के साथ शुरू हुई यह यात्रा राज्य के सभी 24 जिलों में जाकर परीक्षाओं में पारदर्शिता और कड़े कानूनों की मांग करेगी। JPSC Protest: जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों ने नेमरा से शुरू किया आंदोलन का दूसरा चरण
Published On
By Anjali Sinha
रामगढ़ के नेमरा से जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच ने भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में सरकार पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच और न्याय की मांग की गई। Ramgarh Steel Plant Blast: पावर प्लांट में ओवर स्पीड हुई टरबाइन, जोरदार ब्लास्ट में तीन इंजीनियरों की मौत
Published On
By Mohit Sinha
रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित सीमेंट एंड इस्पात पावर प्लांट में शुक्रवार देर रात जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसे में तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक इंजीनियर गंभीर रूप से घायल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अत्यधिक तापमान और प्रोटेक्शन सिस्टम फेल होने के बाद टरबाइन के ओवर स्पीड होने से ब्लास्ट हुआ। Ramgarh News: स्वतंत्रता दिवस पर पीवीयूएनएल में देशभक्ति का रंग, मेधावी विद्यार्थियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान
Published On
By Suman Kumari
पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) में 80वां स्वतंत्रता दिवस टाउनशिप ग्राउंड में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। CEO ए.के. सहगल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में CISF, DAV विद्यालय के विद्यार्थियों और DGR समूह ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। PVUNL पतरातू द्वारा 9 से 17 अगस्त तक आयोजित 'हर घर तिरंगा' अभियान
Published On
By Anjali Sinha
पतरातू स्थित PVUNL (NTPC) द्वारा 9 से 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान टाउनशिप में प्रभात फेरी निकालने के साथ-साथ SS High School, Patratu के विद्यार्थियों के बीच 200 राष्ट्रीय ध्वज बांटे गए और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांडी में स्व. रिझुनाथ चौधरी की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Published On
By Anjali Sinha
रामगढ़ जिले के चितरपुर अंतर्गत सांडी स्थित सरस्वती बगीचा कम्युनिटी सेंटर में झारखंड आंदोलनकारी स्व. रिझुनाथ चौधरी की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, विधायक रौशन लाल चौधरी व अन्य गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। PVUNL ने संवारा शहीद निर्मल महतो स्मारक परिसर, विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया लोकार्पण
Published On
By Mohit Sinha
पतरातू में शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस के अवसर पर पीटीपीएस पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित स्मारक परिसर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया गया। PVUNL ने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत यह कार्य कराया है। Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का लोकार्पण
Published On
By Mohit Sinha
रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित नेमरा गांव में पद्म भूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। Ramgarh News: पीवीयूएनएल परियोजना में कार्य के दौरान संविदा कर्मी की मौत, जांच समिति गठित
Published On
By Susmita Rani
पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) परियोजना परिसर में कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में संविदा कर्मी मुकेश प्रसाद साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। कंपनी के अनुसार सामग्री यार्ड में कार्य करते समय उन्हें अचानक चक्कर आया और गिरने से गंभीर चोट लगी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनका निधन हो गया। PVUNL परिसर में बड़ा हादसा, नाले में गिरने से संविदा कर्मी की मौत
Published On
By Anjali Sinha
पतरातू स्थित PVUNL परियोजना परिसर के सामग्री यार्ड में कार्य के दौरान चक्कर आने से नाले में गिरकर संविदा कर्मी मुकेश प्रसाद साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद रांची के मेडिका अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया, जिसकी प्रबंधन जांच कर रहा है। 