Ramgarh News: विधायक ममता देवी ने शून्यकाल में उठाया अधूरा निर्माण कार्य
2015-16 से अधर में लटका है बाजार का निर्माण
विधायक ममता देवी ने झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में गोला डेली मार्केट के अधूरे निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि वर्ष 2015-16 में शुरू हुआ यह निर्माण कार्य आज तक पूर्ण नहीं हो सका है, जिससे स्थानीय किसानों, दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी परेशानी हो रही है। विधायक ने सरकार से मांग की कि बाजार का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए ताकि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके और व्यापारियों को बेहतर माहौल प्राप्त हो।
गोला: डेली मार्केट को लेकर विधायक ममता देवी ने झारखंड विधानसभा में शून्यकाल के माध्यम से गोला प्रखंड स्थित गोला डेली मार्केट के अधूरे निर्माण कार्य का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि गोला डेली मार्केट का निर्माण कार्य वर्ष 2015–16 में प्रारंभ हुआ था, लेकिन आज तक यह कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। इसके कारण स्थानीय दुकानदारों, किसानों एवं आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

