Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सुरक्षा जागरूकता को लेकर रैली का आयोजन
औद्योगिक सुरक्षा की दिशा में अहम कदम
By: Kumar Ramesham
On
कोडरमा: जयनगर प्रखंड के डीवीसी केटीपीएस में 55 वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस, सप्ताह समारोह के अंतर्गत 4 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक मनाया जा रहा है। सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित कार्य पद्धतियों के महत्व को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक सुरक्षा रैली एवं सामूहिक टूल बॉक्स टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक अमन ज्योति मुख्यरूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल उप महाप्रबंधक लक्ष्मी कांत मंडल तथा उनकी सुरक्षा टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीवीसी एवं बीएचईएल के वरिष्ठ अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जिनमें प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसएम चटर्जी, सूरज पटनायक, दिनेश सोनी, भोला बर्मन, नवीन कुमार तथा अन्य अधिकारीगण शामिल थे।
Edited By: Anjali Sinha
