Koderma News: सैनिक स्कूल में विश्व महिला दिवस पर हुआ आयोजन

शिक्षा और सुरक्षा के साथ बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की राह

Koderma News: सैनिक स्कूल में विश्व महिला दिवस पर हुआ आयोजन
(फोटो)

कोडरमा: सैनिक स्कूल तिलैया डैम में विश्व महिला दिवस पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान सैनिक स्कूल परिसर में बालिका कैडेट के लिए उन्हें अध्ययन, विश्राम एवं अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके, जैसी सुविधा शुरू की गई। उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि बालिकाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। 

सैनिक स्कूल में बालिका कैडेट के लिए इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और अनुशासन के माध्यम से बेटियां भी देश सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके उपरांत उपायुक्त ने सैनिक स्कूल के कर्नल एवं प्रबंधन के साथ विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं को लेकर विचार विमर्श किया तथा बालिका कैडर के लिए आवश्यक संसाधनों को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। मौके पर कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अनुज, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित, जिला समन्वयक सुमन कुमारी सहित सैनिक स्कूल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Ramgarh News: विधायक ममता देवी ने शून्यकाल में उठाया अधूरा निर्माण कार्य Ramgarh News: विधायक ममता देवी ने शून्यकाल में उठाया अधूरा निर्माण कार्य
AC Under 30000: 1.5 Ton Window AC के बेस्ट ऑप्शन, Lloyd, Voltas और Blue Star के सस्ते मॉडल
Bokaro News: मंडल कारा चास में जिला प्रशासन की बड़ी छापेमारी
Palamu News: धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का निर्देश, 20 दिनों में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश 
Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्टेशन पर मोबाइल छिनतई
Dumka News: धरना स्थल पर हड़कंप: प्रदर्शन के बीच देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
साहिबगंज होकर नई ट्रेनों और सुविधाओं की मांग, डीआरयूसीसी सदस्य ने रेलवे को भेजे 18 प्रस्ताव
Sahebganj News : गंगा संरक्षण मामले में एनजीटी में बुधवार को होगी सुनवाई, अरशद नसर की याचिका पर टिकी नज़र
गोलपहाड़ी गायत्री शक्तिपीठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
PMO कैसे काम करता है? प्रधानमंत्री कार्यालय की संरचना, भूमिका और असली ताकत समझिए
टी-20 वर्ल्ड कप जीतते ही टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, बीसीसीआई ने दिए 131 करोड़
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 12 मार्च तक बारिश की संभावना