Koderma News: फैक्ट्री में काम करने के दौरान सीढ़ी से गिरकर मजदूर की मौत

घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

Koderma News: फैक्ट्री में काम करने के दौरान सीढ़ी से गिरकर मजदूर की मौत
(फोटो)

कोडरमा: झुमरीतिलैया के महतो अहरा के समीप संचालित अंजनी सुत स्टील फैक्ट्री में काम के दौरान सीढ़ी पर चढ़ते समय असंतुलित होकर एक मजदूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर की पहचान औरंगाबाद निवासी बालेश्वर यादव (30 वर्ष, पिता चंदू यादव) के रूप में की गयी। शुक्रवार शाम की इस घटना के बाद अस्पताल लाने के दौरान मजदूर की रास्ते में मौत हो गई। जिसके बाद शनिवार को सदर अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके साथी मजदूरों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि काम के दौरान मजदूर सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया था। उसे अस्पताल लाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

“गणित के जादूगर” पीके बिस्वास ने पूरे किए शिक्षण के 50 वर्ष “गणित के जादूगर” पीके बिस्वास ने पूरे किए शिक्षण के 50 वर्ष
टी20 विश्व कप के बाद अब ओलंपिक में इतिहास रचने की तैयारी : सूर्यकुमार यादव
Dhanbad News: CA इंटरमीडिएट परीक्षा में विवेक सिंह ने पाई सफलता
Dhanbad  News: दामोदर नदी में अवैध खनन का मामला
Pakur News: पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की समीक्षा बैठक  
Koderma News: फैक्ट्री में काम करने के दौरान सीढ़ी से गिरकर मजदूर की मौत
Pakur News: विद्युत आपूर्ति व राजस्व संग्रह की समीक्षा बैठक
Pakur News: आकांक्षा परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
Pakur News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘प्रोजेक्ट बदलाव’ कार्यक्रम आयोजित
Dumka News: चुटो पहाड़ के समीप दर्दनाक सड़क हादसा, मासूम बच्चे सहित दो की मौत
Palamu News: प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ शिशिर सिन्हा गंगा हॉस्पिटल में दे रहे हैं अपना सेवा
Palamu News: हुसैनाबाद में युवा कवि विनोद सागर की नौवीं पुस्तक 'उड़ान' का भव्य लोकार्पण