Pakur News: पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की समीक्षा बैठक  

गुणवत्ता के साथ योजनाओं को जल्द पूरा करने का आदेश

Pakur News: पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की समीक्षा बैठक  
(फोटो)

पाकुड़ के उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले में चल रही पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने 20 अप्रैल तक शहरी जलापूर्ति योजना को हर हाल में पूर्ण कर सप्लाई शुरू करने का कड़ा निर्देश दिया। साथ ही, जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया।

पाकुड़: जिले में पेयजल एवं स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रही योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का कार्य तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आम लोगों को योजनाओं का लाभ जल्द मिल सके।

उपायुक्त ने शहरी जलापूर्ति योजना की प्रगति पर विशेष ध्यान देते हुए इसे 20 अप्रैल तक पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने जल संरक्षण के महत्व को देखते हुए जिले में जन-जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया, ताकि लोग पानी के संरक्षण और उसके सही उपयोग के प्रति जागरूक हो सकें। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे तथा उन्हें योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

“गणित के जादूगर” पीके बिस्वास ने पूरे किए शिक्षण के 50 वर्ष “गणित के जादूगर” पीके बिस्वास ने पूरे किए शिक्षण के 50 वर्ष
टी20 विश्व कप के बाद अब ओलंपिक में इतिहास रचने की तैयारी : सूर्यकुमार यादव
Dhanbad News: CA इंटरमीडिएट परीक्षा में विवेक सिंह ने पाई सफलता
Dhanbad  News: दामोदर नदी में अवैध खनन का मामला
Pakur News: पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की समीक्षा बैठक  
Koderma News: फैक्ट्री में काम करने के दौरान सीढ़ी से गिरकर मजदूर की मौत
Pakur News: विद्युत आपूर्ति व राजस्व संग्रह की समीक्षा बैठक
Pakur News: आकांक्षा परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
Pakur News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘प्रोजेक्ट बदलाव’ कार्यक्रम आयोजित
Dumka News: चुटो पहाड़ के समीप दर्दनाक सड़क हादसा, मासूम बच्चे सहित दो की मौत
Palamu News: प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ शिशिर सिन्हा गंगा हॉस्पिटल में दे रहे हैं अपना सेवा
Palamu News: हुसैनाबाद में युवा कवि विनोद सागर की नौवीं पुस्तक 'उड़ान' का भव्य लोकार्पण