Pakur News: विद्युत आपूर्ति व राजस्व संग्रह की समीक्षा बैठक
उपायुक्त मनीष कुमार ने समय पर बिल देने का दिया आदेश
By: Anjali Sinha
On
पाकुड़ के उपायुक्त मनीष कुमार ने बिजली विभाग के साथ समीक्षा बैठक कर बिलिंग सुधार और राजस्व संग्रह बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी शुरू होने से पहले जियापानी ग्रिड को चालू करने और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रचार करने को कहा। साथ ही, उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिले में ऊर्जा मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
पाकुड़: जिला समाहरणालय में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था एवं राजस्व संग्रह को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को बिलिंग व्यवस्था में सुधार लाने और राजस्व संग्रह में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल उपलब्ध कराया जाए तथा बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

Edited By: Anjali Sinha
Tags: prosperous Jharkhand Deputy Commissioner Manish Kumar Pakur Pakur Electricity News Jiyapani Grid Pakur Prime Minister's Surya Ghar Free Electricity Scheme Jharkhand Electricity Department Review Pakur Revenue Collection Energy Fair Pakur Electricity Bill Correction Pakur Pakur District Collectorate Meeting
