Hazaribagh News: बड़कागांव प्रखंड में स्वर्गीय शिबू सोरेन फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

बिजली पानी एवं रोड की समस्या को लेकर डीसी से मुलाकात कर समाधान कराऊंगा: संजय सिंह

Hazaribagh News: बड़कागांव प्रखंड में स्वर्गीय शिबू सोरेन फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
संजय सिंह का स्वागत करते आदिवासी समुदाय के लोग

फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को खस्सी एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

हजारीबाग: बड़कागांव प्रखंड के गोन्दलपुरा पंचायत अन्तर्गत अतिसुदूर ग्रामीण क्षेत्र सेहदा गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव बेदीया के नेतृत्व में स्वर्गीय शिबू सोरेन फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि बड़का गांव झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष, जिला श्रमिक संघ के सचिव संजय सिंह का आदिवासी समुदाय के द्वारा पारंपरिक तरीके ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया एवं सुखवा पत्ता से बनाए गए मुकुट एवं माला पहनाया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

उद्घाटन मैच में सेहदा फुटबॉल टीम ने टीलहवा फुटबॉल टीम को दो के मुकाबले 6 गोल से पराजित कर दूसरे दौर में पहुंचा। प्रतियोगिता में कुल 16 टीम भाग ले रही हैं। फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को खस्सी एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय सिंह ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेल खेलें। खेल से एक दूसरे गांव की मित्रता बढ़ती है यहां के खिलाड़ियों में काफी हुनर है, गांव की महिलाओं की जो भी मांगे हैं उनकी मांगों पुरी की जाएगी। ग्रामीण आवेदन दें, एक माह के अंदर बोरिंग करा कर पानी चालू कराया जाएगा। बिजली पानी रोड जो भी समस्या हो डीसी के साथ बैठकर आपकी समस्याओं को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।

मंच संचालन इंद्रदेव राम ने किया। मौके पर आयोजक टीम में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष चुरामन गंझु, सचिव राजेश हंसदा, संजय भुईंया, मुखिया बासुदेव यादव, फलेंद्र गंझु, विजय सोरेन, बैजनाथ कुमार, विकास भोक्ता, सुरेश हंसदा, नरेश यादव, विजेंद्र हंसदा, अजय हंसदा, महेश गंझु, कैलाश गंझु, दीपक हेंब्रम, प्रदीप हेंब्रम, लखन गंझु, महालाल हेंब्रम, नरेश भोक्ता, महादेव गंझु, राजकुमार मरांडी, अनिल गंजू ,कृष्णा भोक्ता, विनोद हंसदा, प्रदीप हंसदा, राजकुमार मरांडी, आनंद हेंब्रम, प्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें Hazaribagh News: दर्दनाक रेल दुर्घटना में युवक की मौत, वंदे भारत की टक्कर से गई जान

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

Sahebganj News: जल महोत्सव का भव्य आयोजन, बच्चों ने जल संरक्षण का दिया संदेश Sahebganj News: जल महोत्सव का भव्य आयोजन, बच्चों ने जल संरक्षण का दिया संदेश
Pakur News: कृष्णा पुरी कॉलोनी में जल जमाव की समस्या पर निरीक्षण
Bokaro News: बीएसएल फूड-स्ट्रीट में मिलेगा पंजाब के पारंपरिक स्वाद का अनूठा अनुभव
Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता ने एसपी से लगाई गुहार
Sahebganj News: ऊमरवैश्य समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न
Giridih News: CO संतोष कुमार का एक्शन मोड: छापेमारी में दो ट्रैक्टर जब्त
Bokaro News : 1 अप्रैल तक सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल, चेयरमैन के दावेदार कौन-कौन, पढ़ें
Ranchi News : अर्पिता महिला मंडल ने उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
8 साल के अफ्फान ने रखा 20 रोजा, इबादत के जज़्बे ने सबको किया प्रभावित
Koderma News : मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित
Sahebganj News : पहली ही आंधी-बारिश में चरमराई विद्युत व्यवस्था, बिजली गुल से लोगों को भारी परेशानी
RKDF University Ranchi में “फार्मा अन्वेषण झारखंड 2026” का भव्य आयोजन