महागठबंधन में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी होंगे उपमुख्यमंत्री का चेहरा

20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को उखाड़कर फेंकेंगे: तेजस्वी यादव

महागठबंधन में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी होंगे उपमुख्यमंत्री का चेहरा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन ने बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस, राजद और वीआईपी समेत सभी घटक दलों ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। पटना में आयोजित साझा प्रेसवार्ता में महागठबंधन ने बिहार में बदलाव और विकास के अपने एजेंडे पर जोर दिया, भाजपा पर तंज कसते हुए अपनी योजनाओं और लोकतंत्र के मुद्दों पर भी चर्चा की। महागठबंधन की एकजुटता और 20 महीने में 20 साल का विकास करने का संकल्प मुख्य आकर्षण रहा।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर गुरुवार को महागठबंधन की संयुक्त प्रेसवार्ता में बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा ऐलान हुआ। कांग्रेस समेत गठबंधन के सभी दलों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया।
 
पटना में आयोजित महागठबंधन की साझा पत्रकार वार्ता में बिहार कांग्रेस के प्रभारी व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि “राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की राजामंदी के बाद तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया गया है। तेजस्वी युवा नेता हैं और बिहार को नई दिशा देंगे।
 
पत्रकार वार्ता में भाजपा पर तंज कसते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि अमित शाह समेत भाजपा के नेता बिहार आते हैं लेकिन यह नहीं बता पाते कि उनका मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा। लोकतंत्र खतरे में है, बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी की भूमिका पर भी भरोसा जताते हुए कहा कि “उन्होंने मेहनत से अपनी जगह बनाई है और वह महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के चेहरे होंगे।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि देश के हालात गंभीर हैं। लोग चिंतित हैं। किसी को नहीं पता कि देश किस दिशा जाएगा। हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि देश कहां जाएगा। बिहार के चुनाव पर देशभर की नजर है। बेरोजगारी हो या अन्य कई मुद्दे हों, जैसा कि सब साथियों ने बताया, छात्र, युवा, किसान, चिंता रोजगार की है। लोग बदलाव चाहते हैं। गहलोत ने कहा- हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती है। डेमोक्रेसी एक मुखौटा रह गया है। मैं क्या कहूं, आप लोग सब जानते हैं। भाजपा को लोकसभा चुनाव में 240 पर समेट दिया। तेजस्वी जी ने उस वक्त भी कमाल किया था।
 
मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे का इस्तेमाल करके तीन-चार नेता जो भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। जदयू को खत्म करने में लगे हैं चुनाव के बाद जदयू को भी खत्म कर देंगे। भाजपा के लोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। अमित शाह ने कई बार बोला है.. विधायक दल की संख्या होगी वो तय करेगी। 20 साल से राजग की सरकार बिहार में है। हमेशा मुख्यमंत्री के चेहरा घोषित किया गया है, क्या कारण है कि नीतीश कुमार को चेहरा घोषित नहीं किए। नीतीश का आखिरी चुनाव है. ये स्पष्ट अमित शाह ने कर दिया हैं।
 
तेजस्वी यादव ने कहा, हम सभी का दिल से धन्यवाद देते हैं कि मुझ पर पुन: भरोसा जताया है। सबसे कहना चाहता हूं कि जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरेंगे। 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को उखाड़कर फेंकेंगे। तेजस्वी ने कहा कि राजग की नकलची सरकार है। इसका कोई विजन नहीं है। हम लोगों ने माई बहन योजना लाया तो 10000 का रिश्वत महिलाओं को दिया। बिहार के लोग 20 महीने का मौका दें तो जो 20 साल में नहीं हुआ.. 20 महीने में करेंगे। तेजस्वी सीएम बनेगा तो बिहार के सभी लोग सीएम बनेंगे। गैंस सिलेंडर 500 रुपये किया जाएगा।
 
इस दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह हमारी पार्टी को तोड़ा, हमारे विधायक को खरीदा उस समय से हमने संकल्प लिया था कि जब तक भाजपा को तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं। वो समय आ चुका है। हम मजबूती के साथ महागठबंधन के साथ रहकर बिहार में सरकार बनाएंगे और भाजपा को बिहार से बाहर करेंगे। महागठबंधन मजबूत और एकजुट है।
 
वहीं, वाम दलों के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह लड़ाई देश की एकता और गंगा-जमुनी तहजीब को बचाने की है। कांग्रेस बिहार अध्यक्ष ने कहा कि बिहार बदलाव की राह पर है और महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है। पत्रकार वार्ता में सभी सातों घटक दलों के नेता एक मंच पर मौजूद रहे और एक स्वर में कहा कि इस बार बिहार में बदलाव तय है। 

 

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News : 1 अप्रैल तक सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल, चेयरमैन के दावेदार कौन-कौन, पढ़ें Bokaro News : 1 अप्रैल तक सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल, चेयरमैन के दावेदार कौन-कौन, पढ़ें
Ranchi News : अर्पिता महिला मंडल ने उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
8 साल के अफ्फान ने रखा 20 रोजा, इबादत के जज़्बे ने सबको किया प्रभावित
Koderma News : मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित
Sahebganj News : पहली ही आंधी-बारिश में चरमराई विद्युत व्यवस्था, बिजली गुल से लोगों को भारी परेशानी
RKDF University Ranchi में “फार्मा अन्वेषण झारखंड 2026” का भव्य आयोजन
ईद को लेकर प्रशासन सतर्क, राजमहल में शांति समिति की अहम बैठक
बरहरवा रेल प्रशासन का सराहनीय कदम, प्लेटफॉर्म संख्या- 2 पर ठंडे पानी की सुविधा
Sahebganj News : ठप्प पड़ गई गैस एजेंसियों की बुकिंग, बिगड़ गया रसोई में बनी भोजन का स्वाद
बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड
WhatsApp Encryption Explained: क्या कोई आपकी चैट पढ़ सकता है? जानिए सच्चाई
उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब