बरहरवा रेल प्रशासन का सराहनीय कदम, प्लेटफॉर्म संख्या- 2 पर ठंडे पानी की सुविधा
गर्मी के मौसम में साफ और ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध
मालदा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर यात्रियों की सुविधा के लिए ठंडे पेयजल (चिल्ड वाटर) की व्यवस्था की गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए लगाए गए नए वाटर कूलर से यात्रियों को अब साफ और ठंडा पानी आसानी से मिल सकेगा।
साहिबगंज : मालदा रेलमंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ठंडे पेयजल (चिल्ड वाटर) की व्यवस्था की गई है। अब यात्रियों को गर्मी के मौसम में साफ और ठंडा पानी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा, जिससे सफर के दौरान उन्हें काफी राहत मिलेगी। दैनिक यात्रियों की इस महत्वपूर्ण जरूरत को पूरा करने के लिए रेल प्रशासन का यह कदम सराहनीय है। यात्रियों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में स्टेशन पर यात्रियों के लिए और भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
