पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की सुरक्षा हटी, निजी सुरक्षाकर्मी चल रहे साथ, सरकार पर लगाया साजिश का आरोप

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की सुरक्षा हटी, निजी सुरक्षाकर्मी चल रहे साथ, सरकार पर लगाया साजिश का आरोप
पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी (File)

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता केएन त्रिपाठी की सुरक्षा की जिम्मेदारी से राज्य सरकार ने हाथ खींच लिया है। सुरक्षा कर्मियों के साथ हुए विवाद के बाद से केएन त्रिपाठी की सुरक्षा में अब कोई भी पुलिसकर्मी नहीं है। अब उनकी सुरक्षा कार्यकर्ताओं के जिमे है। केएन त्रिपाठी संभवत राज्य के ऐसे पहले पूर्व मंत्री हैं जिनकी सुरक्षा में कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं है।

डाल्टनगंज में मंगलवार की रात केएन त्रिपाठी से एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई। मैंने देखा कि उनकी सुरक्षा में तीन-चार निजी सुरक्षाकर्मी आधुनिक हथियारों से लेस आगे पीछे चल रहे हैं। निजी सुरक्षा कर्मियों को देखकर मैं चौंक गया। मैंने उनसे पूछा, सरकारी सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं हैं? कहां गए। इस पर त्रिपाठी ने कहा कि सरकार मेरी हत्या करना चाहती है। मेरी आवाज दबाना चाहती है।  कई पुलिस अधिकारी भी ऐसा जिसमें साजिश में शामिल हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार मेरी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। लेकिन सरकार ने सुरक्षा कर्मियों को हटा लिया। मेरी सुरक्षा की सरकार को चिंता नहीं है।

पिछले दिनों एक साजिश के तहत मुझ पर सुरक्षाकर्मियों से मारपीट करने का आरोप लगाया गया। सुरक्षाकर्मियों ने मेरे ऊपर हरिजन एक्ट सहित अन्य मुकदमे दायर किए। यह सब साजिश का हिस्सा था। 

निजी सुरक्षाकर्मियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई सुरक्षा कर्मी नहीं है। यह कांग्रेसी कार्यकर्ता हैं, और खुद हमारी सुरक्षा में लगे। डाल्टनगंज क्षेत्र की जनता ही भाग्य विधाता है और सुरक्षा की जिम्मेदारी जनता पर ही है। मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं। मेरे साथ कार्यकर्ता ही साथ चलते हैं और इसके लिए मैं कोई भुगतान नहीं करता। अपनी स्वेच्छा से कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता हथियार लेकर मेरे साथ चलते हैं। 

यह भी पढ़ें Pakur News : उपासना मरांडी के प्रयास से 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

उन्होंने कहा कि केएन त्रिपाठी की आवाज दबने वाली नहीं है। वह गलत कार्यों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे । सरकार ने मेरी सुरक्षा क्यों हटाई ? मेरे साथ क्यों साजिश की गई इसका जवाब सरकार को देना चाहिए।

यह भी पढ़ें फोरम ऑफ वीमेन इन पब्लिक सेक्टर के 36वें राष्ट्रीय अधिवेशन में सीसीएल की सशक्त भागीदारी

Edited By: Samridh Desk

Latest News

Koderma News: श्री हनुमान जयंती महोत्सव को लेकर अग्रसेन भवन में महत्वपूर्ण बैठक Koderma News: श्री हनुमान जयंती महोत्सव को लेकर अग्रसेन भवन में महत्वपूर्ण बैठक
झारखंड में गरीबों की सरकार या 'शीश महल' का दरबार
Palamu News: सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे: प्रभारी लालजी
ईरान ने बहरीन में इजराइली दूतावास, कतर में एयर बेस को बनाया निशाना
Palamu News: महावीर नवयुवक जनरल दल के नए अध्यक्ष बने मंगल सिंह
Palamu news: हुसैनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्टेशन रोड स्थित होटल से अवैध हथियार के साथ संचालक गिरफ्तार
Palamu News: सुखोई-30 विमान हादसा पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया शोक व्यक्त
विशेष राजनीतिक विश्लेषण: जोरहाट की चुनौती – क्या गौरव गोगोई के सामने उतरेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?
Palamu News: न्यू सुरभि क्लब के अध्यक्ष बने संजय चंद्रवंशी 
Sahebganj News : रमज़ान के मौके पर सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन, विधायक निसात आलम होंगी मुख्य अतिथि
Bokaro News: डीसी ने बटन क्लिक कर आरटीई नामांकन पोर्टल का किया शुभारंभ
Dhanbad News : रिलीज हुई फिल्म ‘नुक्कड़ नाटक’, स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मिला मंच