Sahebganj News : पहली ही आंधी-बारिश में चरमराई विद्युत व्यवस्था, बिजली गुल से लोगों को भारी परेशानी

पुराने बिजली पोल और तारों पर ग्रामीणों ने जताई चिंता

Sahebganj News : पहली ही आंधी-बारिश में चरमराई विद्युत व्यवस्था, बिजली गुल से लोगों को भारी परेशानी
आंधी में गिरा बिजली पोल, आपूर्ति ठप

साहिबगंज जिले में मौसम की पहली तेज आंधी-बारिश ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था की पोल खोल दी। रविवार रात आई तेज हवा के कारण कई जगहों पर बिजली के पोल गिर गए और तार टूट गए, जिससे बरहरवा सहित कई ग्रामीण इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रही।

साहिबगंज : जिले में मौसम की पहली तेज आंधी-बारिश ने ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। रविवार रात आई तेज हवा और बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। हालात यह रही कि कई इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रही, जबकि दिन भर बिजली आने-जाने का लूका-छिपी का खेल चलता रहा। इस अव्यवस्था से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक असर बरहरवा प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में देखा गया। यहां कई गांवों में रात से लेकर समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।

तेज हवा के कारण बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में अंडरपास के समीप बिजली का पोल गिर गया। मैरापाड़ा में वर्षों पुराना आम के पेड़ के भी गिरने की सूचना है। इसके अलावा कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए और कुछ जगहों पर पोल भी झुक गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश और हवा में ही बिजली व्यवस्था ठप्प हो जाना विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिले में अब भी पुराने जर्जर बिजली के पोल और तार लगे हुए हैं। इनकी हालत इतनी खराब हो चुकी है कि थोड़ी सी तेज हवा भी इन्हें झेल नहीं पाती। कई जगहों पर तार नीचे लटकते नजर आते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।   

ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग को इसकी शिकायत भी की, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं की गई। रात भर बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की परेशानी और बढ़ गई। वहीं, कुछ क्षेत्रों में सोमवार शाम के बाद भी बिजली का आना-जाना जारी रहा, जिससे दैनिक कामकाज भी प्रभावित हुआ। बिजली पर निर्भर छोटे व्यवसाय और दुकानदारों को भी नुकसान झेलना पड़ा। ग्रामीण इलाकों के लोगों ने बताया कि हर साल आंधी-बारिश के मौसम में यही स्थिति बन जाती है। जैसे ही तेज हवा चलती है, बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है और इसे बहाल करने में घंटों, कभी-कभी पूरे दिन लग जाते हैं। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि पुराने और जर्जर पोल तथा तारों को जल्द बदला जाए, ताकि ऐसी स्थिति से राहत मिल सके। उनका कहना है कि अगर समय रहते व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंधी-तूफान के दौरान समस्या और गंभीर हो सकती है।   

इधर बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेज हवा के कारण कई जगहों पर तार टूटने की सूचना मिली थी, जिसे दुरुस्त कर आपूर्ति शुरू कर दी गई है। विभाग का दावा है कि अधिकतर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है और जहां समस्या बाकी है वहां मरम्मत का कार्य जारी है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि स्थायी समाधान के बिना हर साल यही हालात दोहराए जाएंगे। फिलहाल टीम मौके पर काम में जुटी है, लेकिन अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Sahebganj News: जल महोत्सव का भव्य आयोजन, बच्चों ने जल संरक्षण का दिया संदेश Sahebganj News: जल महोत्सव का भव्य आयोजन, बच्चों ने जल संरक्षण का दिया संदेश
Pakur News: कृष्णा पुरी कॉलोनी में जल जमाव की समस्या पर निरीक्षण
Bokaro News: बीएसएल फूड-स्ट्रीट में मिलेगा पंजाब के पारंपरिक स्वाद का अनूठा अनुभव
Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता ने एसपी से लगाई गुहार
Sahebganj News: ऊमरवैश्य समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न
Giridih News: CO संतोष कुमार का एक्शन मोड: छापेमारी में दो ट्रैक्टर जब्त
Bokaro News : 1 अप्रैल तक सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल, चेयरमैन के दावेदार कौन-कौन, पढ़ें
Ranchi News : अर्पिता महिला मंडल ने उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
8 साल के अफ्फान ने रखा 20 रोजा, इबादत के जज़्बे ने सबको किया प्रभावित
Koderma News : मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित
Sahebganj News : पहली ही आंधी-बारिश में चरमराई विद्युत व्यवस्था, बिजली गुल से लोगों को भारी परेशानी
RKDF University Ranchi में “फार्मा अन्वेषण झारखंड 2026” का भव्य आयोजन