पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट

गोपनीय सूचना पर ताल पिकेट पदाधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई

पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
विनष्ट किया गया अफीम/पोस्ता की फसल

पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खामडीह में पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर कार्रवाई करते हुए लगभग 4 कट्ठा फसल को नष्ट कर दिया। गोपनीय सूचना के आधार पर जंगली और दुर्गम क्षेत्र में छापेमारी की गई।

पलामू : पलामू जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 02 मार्च 2026 को पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खामडीह के जंगली क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से लगाए गए अफीम/पोस्ता की खेती को चिन्हित कर विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई।

गोपनीय सूचना के आधार पर ताल पिकेट पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल एवं स्थानीय चौकीदार की संयुक्त टीम द्वारा जंगली एवं दुर्गम क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वन भूमि पर अवैध रूप से लगाए गए लगभग 4 कट्ठा क्षेत्र में अफीम/पोस्ता की फसल पाई गई, जिसे मौके पर ही विधिवत नष्ट कर दिया गया।

इस संबंध में संबंधित व्यक्तियों की पहचान एवं अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि जिले में नशामुक्त एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Read More.. Pakur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने की योजना नाकाम

पलामू पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध अफीम/पोस्ता या अन्य मादक पदार्थों की खेती अथवा गतिविधि की जानकारी हो तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Read More.. केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल
Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
"मेरी 2 बच्चीयां जिंदा जल गई"... लखनऊ की भीषण आग में उजड़ गए सैकड़ों घर, अब भी कई लोगों की तलाश
Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
Advertisement