Palamu News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
मायके पक्ष ने गला घोंटकर हत्या का लगाया आरोप
एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई। पति ने इसे छत से गिरने की घटना बताया, जबकि मायके पक्ष ने गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
पलामू: छत्तरपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 20 वर्षीय चंचल सिंह (पति कुंदन सिंह) के रूप में हुई है। ससुराल पक्ष इसे सामान्य घटना बता रहा है, जबकि मायके वालों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या की गई है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है और साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। मृतका का शव उसके कमरे में मिला।
मायके पक्ष का आरोप

ससुराल पक्ष की सफाई
मृतका के पति कुंदन सिंह और परिजनों ने आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि चंचल की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और वह छत पर घूम रही थी। इसी दौरान वह नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
बताया गया कि चंचल का मायका बिहार के रोहतास जिले के कोसडिहरा गांव में है। उसकी शादी 23 नवंबर 2024 को मड़वा गांव निवासी कुंदन सिंह (पिता अजय सिंह) से हुई थी। दंपति का 8 माह का एक पुत्र, श्रेयांश कुमार, है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से जरूरी साक्ष्य जुटाए। हालांकि, घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया, “मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि हत्या की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
