Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप

गुड्डू तिवारी का शव छड़वा डैम से मिला, पुलिस की जांच जारी

Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप

गुरुवार सुबह हजारीबाग जिले के पेलावल थाना क्षेत्र स्थित छड़वा डैम से एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। मृतक की पहचान गुड्डू तिवारी के रूप में की गई है, जो बालूमाथ का निवासी था और नावाडीह, कटकमदाग में अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था।

हजारीबाग: जिले के पेलावल थाना क्षेत्र के छड़वा डैम से गुरुवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बालूमाथ निवासी गुड्डू तिवारी के रूप में की गई है, जो अपने रिश्तेदार के घर नावाडीह, कटकमदाग आया हुआ था।

स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह कुछ ग्रामीणों ने डैम के किनारे एक शव को देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पेलावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटनास्थल से कुछ अहम सुराग भी जुटाए गए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों के अनुसार गुड्डू तिवारी पिछले कुछ दिनों से नावाडीह में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था। अचानक इस घटना की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है, आत्महत्या या कोई दुर्घटना। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Read More.. Hazaribagh News: फिल्मी अंदाज में लूट कांड का खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल
Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
"मेरी 2 बच्चीयां जिंदा जल गई"... लखनऊ की भीषण आग में उजड़ गए सैकड़ों घर, अब भी कई लोगों की तलाश
Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
Advertisement